{"_id":"cfe1c6c2ee3995c337b1a2e9224cbd59","slug":"34-films-will-be-displayed-in-shimla-film-festival","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला फिल्म फेस्टिवल में दिखाई जाएंगी 34 फिल्में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला फिल्म फेस्टिवल में दिखाई जाएंगी 34 फिल्में
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 05 Apr 2014 04:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी शिमला में आगामी 12 और 13 अप्रैल को आयोजित होने वाले शिमला फिल्म फेस्टिवल में 34 लघु फिल्में दिखाई जाएंगी।
विज्ञापन
फिल्म फेस्टिवल आयोजन समिति के पास अलग-अलग श्रेणियों में कुल 94 एंट्री आई हैं। निर्णायक मंडल ने 94 में 34 फिल्मों को प्रदर्शन के लिए चयनित किया है।
हिमाचल मीडिया प्राइवेट लिमिटेड की ओर से वाईएमसीए में फिल्म फेस्टिवल आयोजित किया जाएगा। फिल्में देखने के लिए एंट्री निशुल्क होगी।
फेस्टिवल के लिए फीचर फिल्म, शार्ट फिल्म, डाक्यूमेंट्री, म्यूजिक वीडियो और प्रोमोशनल फिल्म सहित छह श्रेणियां बनाई गई है।
फिल्म फेस्टिवल में दिखाई जाने वाली फिल्मों में से श्रेष्ठ फिल्मों का चयन किया जाएगा। फिल्म निर्माता विवेक मोहन, राकेश लोहमी और संजय ओस्टा बतौर निर्णायक फिल्मों का चयन करेंगे।