{"_id":"5ea02f650ceadc34b606fb14","slug":"33-crore-rupee-loss-to-crops-due-to-rain-and-hailstorm-in-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश, ओलावृष्टि से फसलों को 33.79 करोड़ का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश, ओलावृष्टि से फसलों को 33.79 करोड़ का नुकसान
Wed, 22 Apr 2020 05:21 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 22 Apr 2020 05:21 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारी बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को 33.79 करोड़ का नुकसान हुआ है। प्रदेश के सभी जिलों से नुकसान की रिपोर्ट राज्य मुख्यालय पहुंच गई है। 12 जिलों में कुल 22,760 हेक्टेयर भूमि में कृषि फसलों को क्षति पहुंची है। लाहौल स्पीति, किन्नौर और कुल्लू को छोड़कर अन्य सभी नौ जिलों में नुकसान हुआ है। प्रदेश में कुल 4,09562 हेक्टेयर जमीन में कृषि फसलें उगाई गई हैं।
विज्ञापन
कांगड़ा जिले में सबसे ज्यादा 11.95 करोड़ का नुकसान होने रिपोर्ट है। राज्य के नौ जिलों के किसानों की फसलें तबाह हुई हैं और किसानों को आर्थिक मार पड़ी है। बिलासपुर के किसानों को सबसे कम 14.47 लाख का नुकसान हुआ है। शिमला में 789.24 लाख की क्षति कृषि फसलों को हुई है।
विज्ञापन
जिला नुकसान लाखों में
बिलासपुर 14.47
चंबा 141.00
हमीरपुर 128.11
कांगड़ा 1195.22
मंडी 205.40
शिमला 79.24
सिरमौर 859.77
सोलन 186.00
ऊना 570.00
कुल क्षति 3379.21