Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   3,246 girls in the district receive a protective shield against cancer

Shimla News: जिले में 3,246 बच्चियों को मिला कैंसर से बचाव का सुरक्षा कवच

Sat, 21 Nov 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
3,246 girls in the district receive a protective shield against cancer
विभाग ने 65 फीसदी लक्ष्य किया पूरा, मार्च 2027 तक चयनित बच्चियों को लगनी है सर्वाइकल वैक्सीन
विज्ञापन

टीकाकरण के लिए अभिभावकों की ली जा रही सहमति
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। जिले में बच्चियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) का टीका लगाया जा रहा है। प्रदेश में अभियान शुरू होने के बाद से जिला शिमला में अब तक 3,246 बच्चियों का टीकाकरण किया जा चुका है।
स्वास्थ्य विभाग ने निर्धारित लक्ष्य का करीब 65 फीसदी हासिल कर लिया है। जिला शिमला में स्वास्थ्य विभाग ने 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की 4,998 बच्चियों को एचपीवी का टीका लगाने के लिए चयनित किया है। इन सभी का मार्च 2027 तक टीकाकरण किया जाना है। अभियान में तेजी लाने के लिए स्वास्थ्य विभाग अब स्कूलों का सहयोग ले रहा है। स्कूलों के माध्यम से पात्र बच्चियों की पहचान की जा रही है। साथ ही अभिभावकों को टीकाकरण के प्रति जागरूक कर उनकी सहमति ली जा रही है।
विज्ञापन

विभाग का प्रयास है कि निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी चयनित बच्चियों को वैक्सीन लगाई जा सके। इसके लिए स्वास्थ्य संस्थानों के साथ स्कूल स्तर पर भी समन्वय स्थापित किया है। सर्वाइकल कैंसर रोग महिलाओं में होने वाले प्रमुख कैंसर रोगों में शामिल है। यह बीमारी मुख्य रूप से एचपीवी संक्रमण के कारण होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन



वैक्सीन क्यों है जरूरी
सर्वाइकल कैंसर का प्रमुख कारण ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) का संक्रमण है। एचपीवी वैक्सीन इस वायरस के कैंसर पैदा करने वाले प्रमुख प्रकारों से सुरक्षा प्रदान करती है। कम उम्र में टीका लगवाने से एचपीवी संक्रमण से पहले शरीर में प्रतिरक्षा विकसित होती है। इससे भविष्य में सर्वाइकल कैंसर होने का जोखिम काफी कम करने में मदद मिलती है।



कोट
जिले में बच्चियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए जागरूक किया जा रहा है। अब तक 65 फीसदी बच्चियों का टीकाकरण हो चुका है। अभियान में स्कूलों का भी सहयोग मिल रहा है। मार्च 2027 से पहले निर्धारित लक्ष्य पूरा कर लिया जाएगा।
-डॉ. यशपाल रांटा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article