{"_id":"656f26a90efe21634902a6e7","slug":"322-police-employees-transferred-in-himachal-posted-in-districts-from-battalions-2023-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Police: हिमाचल में 322 पुलिस कर्मचारियों के तबादले, बटालियनों से जिलों में दी तैनाती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Police: हिमाचल में 322 पुलिस कर्मचारियों के तबादले, बटालियनों से जिलों में दी तैनाती
Tue, 05 Dec 2023 07:05 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 05 Dec 2023 07:05 PM IST
सार
प्रदेश पुलिस विभाग ने 322 हेड कांस्टेबल, कांस्टेबल और एचएचसी के तबादला आदेश जारी किए हैं। इन तबादला आदेशों में पुलिस जवानों को बटालियनों से जिलों में तैनाती दी गई है।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग ने 322 हेड कांस्टेबल, कांस्टेबल और एचएचसी के तबादला आदेश जारी किए हैं। इन तबादला आदेशों में पुलिस जवानों को बटालियनों से जिलों में तैनाती दी गई है। प्रथम वाहिनी जुन्गा के साथ ही पहली, द्वितीय, तृत्तीय, चतुर्थ, पंचम और छठी आईआरबी से जवानों को शिमला, सिरमौर, बिलासपुर, हमीरपुर, मंडी, कुल्लू, कांगड़ा, ऊना, चंबा के साथ ही पुलिस जिला नूरपुर और अन्य जिलों में तैनाती दी गई है।
विज्ञापन
पुलिस विभाग का मानना है कि इससे जिलों में स्टाफ की कमी काफी हद तक दूर हो जाएगी। हिमाचल सरकार भी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की तैनाती के लिए रोटेशन नीति पर फोकस कर रही है। इसके तहत मुख्यमंत्री संवेदनशील पदों पर केवल 3 वर्ष तक ही तैनाती और इसके उपरांत अनिवार्य तौर पर उन्हें कूलिंग ऑफ पीरियड देने के निर्देश दे चुके हैं। पुलिस के कामकाज में जबावदेही सुनिश्चित की गई है।
विज्ञापन
गृह रक्षा स्थापना दिवस पर आज सम्मानित होंगे आठ अधिकारी
गृह रक्षा स्थापना दिवस के अवसर पर बुधवार को सीटीआई सरघीण में कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में गृह रक्षा विभाग के 8 अधिकारियों व कर्मचारियों को डीजी डिस्क एवं प्रशस्ति प्रमाणपत्र से सम्मानित किया जाएगा। इनमें स्थापना शाखा के स्टाफ अधिकारी एनके शर्मा, आदेशक निविता, कंपनी कमांडर वीरेंद्र मेहता, प्लाटून कमांडर सोम दत्त, अशोक कुमार व बुद्ध राज, सेक्शन लीडर दविंद्र जीत और चालक कमल कुमार शामिल हैं।
विज्ञापन