{"_id":"5c8698fbbdec221401276cf8","slug":"31552324859-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचपीयू प्रशासन ने छुट्टी के दिन ही जारी कर दिए तबादला आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचपीयू प्रशासन ने छुट्टी के दिन ही जारी कर दिए तबादला आदेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। हिमाचल विश्वविद्यालय ने गैर शिक्षक स्टाफ की छुट्टी के दिन नौ मार्च को 63 कर्मचारियों की इंटर सेक्शन पोस्टिंग और एडजेस्टमेंट के आदेश जारी कर दिए। इन नियमित कर्मचारियों के साथ कुछ आउटसोर्स कर्मी भी शामिल हैं। इतना ही नहीं उन्हें बाकायदा पद्नाम के साथ कुलपति कार्यालय, परीक्षा विंग और भर्ती शाखा जैसी अहम शाखाओं में तैनाती दी गई है। हैरत इस बात की है कि आउटसोर्स कर्मचारियों की तैनाती गुपचुप तरीके से ही कर डाली।
विवि प्रशासन के एक के बाद एक जारी आदेशों को लेकर सोमवार को पूरा दिन एचपीयू परिसर में चरचा चलती रही। आउटसोर्स कर्मियों को पद्नाम देकर पूरे सम्मान के साथ रेगुलर कर्मियों के इंटर सेक्शन पोस्टिंग आदेशों के साथ तैनाती दी है। आउटसोर्स पर ठेकेदार के माध्यम से रखे जूनियर आफिस असिस्टेंट के लिए शुक्रवार को ही दोपहर बाद साक्षात्कार हुए थे। निर्माण विंग की तरह आउटसोर्स पर रखे इन कर्मियों के साक्षात्कार की भी किसी को कानो कान खबर नहीं हुई। विवि प्रशासन की इस तरह की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। आटसोर्स कर्मियों को पदनाम के साथ ब्रांचों में तैनाती दिए जाने पर यही कर्मी आने वाले समय में रेगुलर होने के लिए भी क्लेम कर सकते हैं। इससे विवि की मुश्किलें भी बढ़ सकती हैं।
छुट्टी के दिन भी काम करती है सरकार : कुलसचिव
विश्वविद्यालय के कुलसचिव घनश्याम चंद ने माना कि शनिवार को छुट्टी के दिन आदेश जारी किए हैं। कहा कि छुट्टी के दिन भी सरकार काम करती है। आउटसोर्स कर्मियों की भर्ती और तैनाती सरकार की स्टॉप गेप अरेंजमेंट के तहत की है। विवि वित्त समिति और कार्यकारी परिषद ने जरूरी पदों को आउटसोर्स आधार पर भरकर काम चलाने को मंजूरी दी है। नियमित भर्ती में समय लगेगा, इसलिए यह तैनाती की है।
विज्ञापन
किस कर्मचारी को कहां दी गई है तैनाती
नौ मार्च को कुलसचिव घनश्याम चंद द्वारा जारी किए इंटर सेक्शन पोस्टिंग/एडजस्टमेंट आदेशों के मुताबिक डॉ. धीरेंद्र शर्मा सह आचार्य को यूआईआईटी से कंप्यूटर सेक्शन में तैनाती दी है। इनके अलावा राजेश कुमार उपकुलसचिव को पदोन्नत कर सीक्रेसी ब्रांच, नरोत्तम सिंह को पदोन्नत कर उन्हीं की ब्रांच में तैनात किया है। मलकीयत सिंह सहायक कुलसचिव को पीएफ सेक्शन से सामान्य प्रशासन सेक्शन, उमाकांत सीनियर पीएस को वीसी आफिस से स्थापना शाखा, मदन गोपाल शर्मा निजी सचिव को डीएसडब्लू कार्यालय से रिजनल सेंटर धर्मशाला, विपिन कुमार सेक्शन ऑफिसर को पदोन्नत कर स्थापना शाखा में रखा गया है। गोविंद सिंह सेक्शन आफिसर को स्थापना शाखा से पीएंडडी कार्यालय, सुशील कुमार सेक्शन आफिसर को पीएंडडी से सामान्य प्रशासन सेक्शन, किशोरी लाल सेक्शन ऑफिसर को सामान्य प्रशासन से भर्ती शाखा, सुनीता राठौर एसओ को हेल्थ सेंटर से पीएफ सेक्शन, अमर सिंह एसओ को बजट से स्टोर परचेज, योगेंद्र दत्त अधीक्षक ग्रेड टू को निर्माण शाखा से आरएमई सेक्शन, ज्ञानचंद अधीक्षक ग्रेड टू को भर्ती शाखा से स्थापना शाखा, ज्ञान चंद अधीक्षक ग्रेड टू को एमटीए से स्थापना शाखा में पदोन्नत कर लगाया है।
जगदीप सिंह कंवर अधीक्षक एक्स कैडर को स्थापना शाखा से रिइवेल्यूएशन में, सुशील कुमार जेओए आईटी अनुबंध को भर्ती से स्टोर परचेज, मोहिंद्र कुमार क्लर्क को पदोन्नत किया है। इसके अलावा संजीव भंडारी को आरएमई से निर्माण डिविजन, संजीव कुमार क्लर्क को लोक प्रशासन से भर्ती शाखा में पदोन्नत कर लगाया है, बसंत सिंह क्लर्क को कुलसचिव कार्यालय से भर्ती शाखा, यशपाल क्लर्क को सीक्रेसी से अर्थशास्त्र विभाग, मोहिंद्र लाल जूनियर असिस्टेंट को अर्थशास्त्र से स्थापना शाखा, दिनेश कुमार को सीक्रेसी से एससी एसटी सेल में पदोन्नत कर तैनाती दी है। हितेंद्र शर्मा क्लर्क को चीफ वार्डन कार्यालय से बायोसाइंस आन प्रमोशन, मन्सा राम शर्मा क्लर्क को पदोन्नत कर कैश सेक्शन में, संजीव कुमार क्लर्क को पदोन्नत कर एमटीए में, कुशल देव लगवाल क्लर्क को पदोन्नत कर एचआरडीसी में और राजेश कुमार क्लर्क आरसी धर्मशाला में पदोन्नत किए गए हैं। नरेंद्र कुमार क्लर्क को पदोन्नत कर डीएसडब्लू आफिस, नरेश कुमार क्लर्क को पदोन्नत कर चीफ वार्डन कार्यालय, नौख राम क्लर्क को पदोन्नत कर चीफ वार्डन कार्यालय, राकेश कुमार क्लर्क को पदोन्नत कर अकादमिक ब्रांच में, तिलकराज को प्रमोट कर सीक्रेसी ब्रांच में तैनात किया है। आयूष सेन जेओए अनुबंध को कुलसचिव कार्यालय में लगाया है।
आउटसोर्स को इन ब्रांचों में दी है तैनाती
मुनीश ठाकुर को भर्ती शाखा में, अमित को वाईफाई ऑफिस, माया देवी और संतोष कुमारी को सीओई विंग, कृतिका धीमान को कुलपति कार्यालय में तैनाती के आदेश जारी किए हैं।