{"_id":"5bf4357dbdec226989664ac2","slug":"31542731133-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी अंगूठा लगाकर बैंक खाते से निकाले एक लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी अंगूठा लगाकर बैंक खाते से निकाले एक लाख
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठियोग
Updated Wed, 21 Nov 2018 10:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला शिमला के ठियोग इलाके के सरोग में बैंक ऑफ इंडिया की एक शाखा में फर्जी तरीके से बाउचर पर अंगूठा लगाकर एक व्यक्ति के खाते से एक लाख रुपये निकालने का मामला आया है।
विज्ञापन
पीडि़त दिलीप निवासी सरोग ने बैंक कर्मचारियों पर ही धोखाधड़ी करने का आरोप जड़ते हुए ठियोग थाने में शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत पर गंभीरता दिखाते हुए धोखाधड़ी सहित विभिन्न आपराधिक धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पीडि़त दिलीप का कहना है कि उसने 17 अप्रैल 2018 को सरोग में बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में दो लाख से अपना खाता खुलवाया। इसमें से उसने 50 हजार बाद में निकाल लिए थे। जब 17 अप्रैल को वह पैसे निकालने के लिए जब बैंक में पहुंचा, तो यह जानकार दंग रह गया कि उसके बैंक खाते में एक लाख रुपये निकाल लिए गए थे।
विज्ञापन
इस पर उसने बैंक मैनेजर योगेश नेगी से शिकायत की तो उन्होंने बताया कि उनके बैंक खाते से एक लाख रुपये अंगूठे के माध्यम से बाउचर भर कर निकाले गए हैं। पीडि़त का आरोप है कि उन्होंने पैसे निकालने के कभी भी अपने अंगूठे का इस्तेमाल नहीं किया।
वह हमेशा हस्ताक्षर कर ही पैसे निकालता है। ठियोग के डीएसपी रामलाल बंसल ने बया कि इस मामले में भादंसं की धारा 420, 465, 467, 468, 471 व 120 बी के तहत केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है।