{"_id":"5ae360354f1c1be2798b6927","slug":"31524850741-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लावारिस बैल के उत्पात से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लावारिस बैल के उत्पात से लोग परेशान
Updated Fri, 27 Apr 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टुटू में सांड के हमले में दो लोग घायल
दो दिन में तीन लोगों पर हमला, कई गाड़ियां भी तोड़ीं
शिमला। टुटू बाजार में शुक्रवार को सांड के हमले में दो लोग घायल हो गए। बाजार से गुजर रहे रिंकू गुप्ता और हेतराम पंवर पर शुक्रवार दोपहर के समय सांड ने हमला कर दिया। इससे मौके पर अफरातफरी भी मच गई। हमले में रिंकू गुप्ता की पीठ और टांगों में चोटें आई हैं. जबकि हेतराम के सिर में चोट लगी है। वहीं, स्थानीय पार्षद विवेक शर्मा का कहना है कि वीरवार को भी इस सांड ने स्थानीय निवासी डीडी शर्मा को घायल कर दिया था। उन्होंने कहा कि यह सांड कई दिन से इलाके में घूम रहा है। अब तक दर्जनों गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचा चुका है। इसके आतंक से लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को इसके बारे में एसडीएम ग्रामीण को भी शिकायत सौंपी है। पार्षद ने तुरंत इस समस्या से राहत दिलाने की मांग की है।