फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   भाजपा जुमलों की सरकार : छाजटा

भाजपा जुमलों की सरकार : छाजटा

Wed, 04 Oct 2017 11:23 PM IST
Updated Wed, 04 Oct 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
भाजपा जुमलों की सरकार : छाजटा
शिमला। जिला शिमला कांग्रेस ग्रामीण के नवनियुक्त अध्यक्ष यशवंत छाजटा ने पदभार संभालने के बाद प्रेसवार्ता में कहा कि भाजपा की पोल अब आम जनता के सामने खुल गई है। यह एक जुमलों की सरकार बन कर रह गई है। रसोई गैस सिलेंडर के दाम आसमान छू रहे हैं। पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाए जा रहे हैं। रोजमर्रा की चीजें आम जनता की पहुंच से दूर हो रही हैं। जो लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुणगान करते नहीं थकते थे, वही अब उनके खिलाफ बोल रहे हैं। पार्टी के लोग भी अपनी सरकार के खिलाफ सार्वजनिक बयानबाजी कर रहे हैं। नोटबंदी और जीएसटी ने अर्थ व्यवस्था की कमर तोड़ दी है और हर व्यक्ति इससे प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन

यशवंत छाजटा ने कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने प्रदेश के 68 विधानसभा क्षेत्र में बराबर विकास किया है। इन्हीं के दम पर एक बार फिर कांग्रेस दोबारा सत्ता में आएगी और वीरभद्र सिंह सातवीं बार प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे। उन्होंने कहा कि हाईकमान ने उन्हें जो नई जिम्मेदारी दी है, उसे वह बखूबी निभाएंगे। उन्होंने साफ किया कि वह टिकट के लिए आवेदन नहीं करेंगे। हां, अगर हाईकमान चाहेगा तो जरूर आदेश की अनुपालना होगी। एक सवाल के जवाब में छाजटा ने कहा कि गुड़िया प्रकरण एक दुखद घटना है। इस पूरे मामले का राजनीतिकरण हुआ है और अब लोग इस बात को समझने भी लगे हैं। सीबीआई मामले की जांच कर रही है और प्रदेश सरकार छानबीन में पूर्ण सहयोग कर रही है। अब सीबीआई कब तक मामले का खुलासा करेगी, वही बेहतर बता पाएंगे। प्रेस वार्ता में प्रदेश प्रवक्ता नरेश चौहान, हरभजन सिंह भज्जी इत्यादि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed