फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   309 agniveer took oath to serve the country in Subathu, Vinod honored with silver Khukri

Solan News: सुबाथू में 309 अग्निवीरों ने ली देश सेवा की शपथ, विनोद चांदी की खुखरी से सम्मानित

Tue, 03 Oct 2023 07:16 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सुबाथू (सोलन)
संवाद न्यूज एजेंसी, सुबाथू (सोलन) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 03 Oct 2023 07:16 PM IST
सार

सुबाथू में मंगलवार को दूसरे बैच के 309 अग्निवीरों ने देश सेवा की शपथ ली। सेना के ऐतिहासिक सलारिया स्टेडियम में भारत माता की शान में जयकारों की धुन गूंजती रही।

विज्ञापन
309 agniveer took oath to serve the country in Subathu, Vinod honored with silver Khukri
सुबाथू में 309 अग्निवीरों ने ली देश सेवा की शपथ - फोटो : संवाद

विस्तार

14 गोरखा प्रशिक्षण केंद्र सुबाथू में मंगलवार को दूसरे बैच के 309 अग्निवीरों ने देश सेवा की शपथ ली। सेना के ऐतिहासिक सलारिया स्टेडियम में भारत माता की शान में जयकारों की धुन गूंजती रही। सुबह तारों की छांव में ही जवान सेना की वर्दी में अपनी 31 सप्ताह की मेहनत के बाद शपथ ग्रहण समारोह पहुंचे। शपथ समारोह के दौरान सेंटर के नए कमांडेंट ब्रिगेडियर पीपी सिंह ( अति विशिष्ट सेना मेडल ) ने दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया।

विज्ञापन


समारोह के शुभारंभ पर स्टेडियम में सबसे पहले राष्ट्रीय गान की धुन के साथ तिरंगा लिए सेना की एक टुकड़ी ने एंट्री की। तिरंगे के सम्मान में सेना के अधिकारियों ने अपने स्थान पर खड़े होकर सलामी दी। ब्रिगेडियर पीपी सिंह ने सेना वाहन में परेड का निरीक्षण किया। इस मौके पर प्रशिक्षण के दौरान बेस्ट रिक्रूट रहे विनोद सुनार को सेंटर की परंपरा के अनुसार चांदी की खुखरी देकर सम्मानित किया गया। वहीं, सेना के धर्मगुरु ने गीता पर हाथ रखवाकर जवानों को भारतीय संविधान का पालन करने के साथ देश रक्षा की शपथ दिलवाई।
विज्ञापन


ब्रिगेडियर सिंह ने जवानों को कहा कि तुम्हारे जूते पर जमी धूल तुम्हारी मेहनत का परिचय दे रही है। उन्होंने सभी जवानों और उनके अभिभावकों को भारतीय सेना का हिस्सा बनने के लिए बधाई दी और कहा कि अब आपकी पलटन ही आपका अभिमान है। उम्मीद है कि देश की सेवा में यह पलटन इतिहास रचेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed