{"_id":"65ba3267caf69be1f20637a8","slug":"300-posts-will-be-filled-in-pioneer-embroideries-industry-of-kala-amb-campus-interviews-will-be-held-from-thi-2024-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: कालाअंब के पायनियर एंब्रायडरीज उद्योग में भरे जाएंगे 300 पद, इस दिन से होंगे कैंपस साक्षात्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: कालाअंब के पायनियर एंब्रायडरीज उद्योग में भरे जाएंगे 300 पद, इस दिन से होंगे कैंपस साक्षात्कार
Wed, 31 Jan 2024 05:14 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 31 Jan 2024 05:14 PM IST
सार
कंपनी प्रदेश के 6 रोजगार कार्यालयों में कैंपस इंटरव्यू का आयोजन करेगी। कंपनी के एचआर प्रबंधक केवल प्रकाश राणा ने बताया कि ट्रेनर, कॉप्स वाइंडिंग, पीओवाई व एफडीवाई ऑपरेटर, स्नातक और टेक्सटाइल डिप्लोमाधारक समेत ट्रेनीज सुपरवाइजर के पद भरे जाएंगे।
विज्ञापन
कैंपस इंटरव्यू(सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रोजगार की तलाश में जुटे पढ़े-लिखे बेरोजगारों के लिए अच्छी खबर है। औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में पायनियर एंब्रायडरीज उद्योग में 300 पद भरे जाएंगे। कंपनी प्रदेश के 6 रोजगार कार्यालयों में कैंपस इंटरव्यू का आयोजन करेगी।
विज्ञापन
कंपनी के एचआर प्रबंधक केवल प्रकाश राणा ने बताया कि ट्रेनर, कॉप्स वाइंडिंग, पीओवाई व एफडीवाई ऑपरेटर, स्नातक और टेक्सटाइल डिप्लोमाधारक समेत ट्रेनीज सुपरवाइजर के पद भरे जाएंगे। इन पदों के लिए आठवीं, दसवीं पास से लेकर स्नातक व डिप्लोमाधारक पात्र हैं।
विज्ञापन
आवेदकों की आयु 18 से 40 साल और दो से तीन साल का न्यूनतम अनुभव होना अनिवार्य है। 11,250 से लेकर 15,000 रुपये तक अनुभव के आधार पर मासिक वेतन दिया जाएगा। 6 फरवरी को उप रोजगार कार्यालय कार्यालय संगड़ाह, 9 को आनी, 21 जिला रोजगार कार्यालय हमीरपुर, 23 को उप रोजगार कार्यालय नादौन, 27 को जोगिंद्रनगर और 29 को बरोह में कैंपस इंटरव्यू होंगे। जिला रोजगार अधिकारी जगदीश कुमार ने बताया कि युवा https://eemis.hp.nic.in/ पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं।
विज्ञापन