{"_id":"646e360e436fe5ee3a0e0675","slug":"30-trucks-with-150-small-vehicles-left-for-leh-2023-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lahul News: 150 छोटे वाहनों के साथ 30 ट्रक लेह की तरफ किए रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lahul News: 150 छोटे वाहनों के साथ 30 ट्रक लेह की तरफ किए रवाना
Wed, 24 May 2023 09:37 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग (लाहौल- स्पीति)
संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग (लाहौल- स्पीति)
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 24 May 2023 09:37 PM IST
सार
सरचू में बैली ब्रिज की मरम्मत के चलते रोके गए सामान से लदे सभी 50 ट्रकों को मंगलवार रात लेह के लिए रवाना कर दिया है।
विज्ञापन
30 ट्रक लेह की तरफ किए रवाना
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश की सीमा सरचू में बैली ब्रिज की मरम्मत के चलते रोके गए सामान से लदे सभी 50 ट्रकों को मंगलवार रात लेह के लिए रवाना कर दिया है। वहीं बुधवार को भी खराब मौसम होने पर भी मनाली-सरचू-लेह मार्ग पर वाहनों की आवाजाही सामान्य रूप से चलती रही। इस दौरान मनाली से 150 छोटे वाहनों के साथ 30 ट्रकों को मनाली से ईवन तिथि के तहत भेजा गया।
विज्ञापन
सरचू में बीआरओ के बैली ब्रिज का कार्य पूरा होने के बाद लेह की ओर से सैकड़ों छोटे-बड़े वाहन मनाली की ओर भेजे गए। इसमें अधिकतर ट्रक शामिल थे। अटल टनल रोहतांग बनने के बाद लाहौल के साथ मनाली-लेह की तरफ वाहनों का दबाव बढ़ता जा रहा है। उधर, लाहौल के कोकसर की ओर भी बड़ी संख्या में पर्यटकों की आवाजाही रही। कई पर्यटक बर्फ देखने के लिए दुर्गम रास्तों की ओर निकल रहे हैं। ऐसे में लाहौल-स्पीति पुलिस भी बाहर से आने वाले सभी लोगों पर नजर रखे हुए हैं। लाहौल जाने वाले वाहनों की पुलिस द्वारा चेकिंग की की जा रही है।
विज्ञापन
रापे गांव से वापस भेजे दो सैलानी
वहीं मंगलवार को जर्मनी के टेरेसा रूट और मध्य प्रदेश से अनुज जोशी रापे गांव से होते हुए जा रहे थे। यह रूट कुगती पास के रास्ते मणिमहेश को जोड़ता है। स्थानीय लोगों ने इन दोनों पर्यटकों को रापे गांव से ऊपर की ओर जाते देख और इसकी सूचना पुलिस चौकी जाहलमा में दी। इसके बाद पुलिस उनके पास पहुंची और उन्हें वहां से वापस लाया गया। अभी कुगती पास की पहाड़ियां बर्फ से ढकी हैं। लिहाजा उस ओर अभी जाना काफी जोखिम भरा है। एसपी लाहौल-स्पीति मयंक चौधरी ने घाटी आने वाले पर्यटकों से अपील की है कि वह बिना किसी सूचना के पहाड़ों की तरफ रुख न करें। खराब मौसम के चलते अभी भी पहाड़ों में बर्फबारी हो रही है।
विज्ञापन