फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   30 new ambulances for the convenience of patients, CM flagged off

New Ambulances: मरीजों की सुविधा के लिए 30 नई एंबुलेंस, सीएम जयराम ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Wed, 07 Sep 2022 08:52 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 07 Sep 2022 08:52 PM IST
सार

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि इससे दूरदराज और कठिन भौगोलिक क्षेत्रों में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने कहा कि 25 दिसंबर, 2010 को राज्य में सार्वजनिक निजी भागीदारी के तहत यह राष्ट्रीय एंबुलेंस सेवा शुरू की गई थी। 

विज्ञापन
30 new ambulances for the convenience of patients, CM flagged off
सीएम जयराम ने हरी झंडी दिखाकर नई एंबुलेंस को किया रवाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बुधवार को ओकओवर से प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के लिए 30 नई एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि इससे दूरदराज और कठिन भौगोलिक क्षेत्रों में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने कहा कि 25 दिसंबर, 2010 को राज्य में सार्वजनिक निजी भागीदारी के तहत यह राष्ट्रीय एंबुलेंस सेवा शुरू की गई थी। वर्ष 2019 में 46, वर्ष 2020 में 100 और वर्ष 2022 में 50 एंबुलेंस जनता को समर्पित की है। इस प्रकार प्रदेश के लोगों की सुविधा के लिए राष्ट्रीय एंबुलेंस सेवा 108 के तहत 196 एंबुलेंस प्रदान की गई हैं।

विज्ञापन


जन कल्याण के लिए भी वर्ष 2020 में 10 जीवनधारा स्वास्थ्य एंबुलेंस भी समर्पित की गईं। इस वर्ष सीएम मोबाइल क्लीनिक योजना के तहत 10 वाहन उपलब्ध करवाए गए हैं। अभी तक जन कल्याण के लिए 25 मुख्यमंत्री मोबाइल क्लीनिक वाहन प्रदान किए जा चुके हैं। राष्ट्रीय एंबुलेंस सेवा 108 ने अब तक प्रदेश के 18,25,695 लाभार्थियों को आपातकालीन सेवाएं प्रदान की हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में 248 एंबुलेंस के माध्यम से सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। इस अवसर पर प्रधान सचिव स्वास्थ्य सुभाशीष पंडा एनएचएम निदेशक हेमराज बैरवा सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन


भारत जोड़ों के बजाए कांग्रेस जोड़ों यात्रा शुरू करें कांग्रेस पार्टी
 मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि भारत जोड़ों यात्रा के बजाए कांग्रेस पार्टी को कांग्रेस जोड़ों यात्रा शुरू करनी चाहिए। कांग्रेस पार्टी इतिहास के पन्नों से गायब हो गई है। देशभर में यह पार्टी बिखरी हुई है। भारत जुड़ा हैं और आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि हिमाचल पशुधन लंबी बीमारी की चपेट में आए हैं। इन्हें बीमारी से बचाने के लिए वैक्सीन लगाई जा रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed