{"_id":"6318b7068c97ca01c04788d6","slug":"30-new-ambulances-for-the-convenience-of-patients-cm-flagged-off","type":"story","status":"publish","title_hn":"New Ambulances: मरीजों की सुविधा के लिए 30 नई एंबुलेंस, सीएम जयराम ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
New Ambulances: मरीजों की सुविधा के लिए 30 नई एंबुलेंस, सीएम जयराम ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
Wed, 07 Sep 2022 08:52 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 07 Sep 2022 08:52 PM IST
सार
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि इससे दूरदराज और कठिन भौगोलिक क्षेत्रों में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने कहा कि 25 दिसंबर, 2010 को राज्य में सार्वजनिक निजी भागीदारी के तहत यह राष्ट्रीय एंबुलेंस सेवा शुरू की गई थी।
विज्ञापन
सीएम जयराम ने हरी झंडी दिखाकर नई एंबुलेंस को किया रवाना
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बुधवार को ओकओवर से प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के लिए 30 नई एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि इससे दूरदराज और कठिन भौगोलिक क्षेत्रों में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने कहा कि 25 दिसंबर, 2010 को राज्य में सार्वजनिक निजी भागीदारी के तहत यह राष्ट्रीय एंबुलेंस सेवा शुरू की गई थी। वर्ष 2019 में 46, वर्ष 2020 में 100 और वर्ष 2022 में 50 एंबुलेंस जनता को समर्पित की है। इस प्रकार प्रदेश के लोगों की सुविधा के लिए राष्ट्रीय एंबुलेंस सेवा 108 के तहत 196 एंबुलेंस प्रदान की गई हैं।
विज्ञापन
जन कल्याण के लिए भी वर्ष 2020 में 10 जीवनधारा स्वास्थ्य एंबुलेंस भी समर्पित की गईं। इस वर्ष सीएम मोबाइल क्लीनिक योजना के तहत 10 वाहन उपलब्ध करवाए गए हैं। अभी तक जन कल्याण के लिए 25 मुख्यमंत्री मोबाइल क्लीनिक वाहन प्रदान किए जा चुके हैं। राष्ट्रीय एंबुलेंस सेवा 108 ने अब तक प्रदेश के 18,25,695 लाभार्थियों को आपातकालीन सेवाएं प्रदान की हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में 248 एंबुलेंस के माध्यम से सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। इस अवसर पर प्रधान सचिव स्वास्थ्य सुभाशीष पंडा एनएचएम निदेशक हेमराज बैरवा सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
भारत जोड़ों के बजाए कांग्रेस जोड़ों यात्रा शुरू करें कांग्रेस पार्टी
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि भारत जोड़ों यात्रा के बजाए कांग्रेस पार्टी को कांग्रेस जोड़ों यात्रा शुरू करनी चाहिए। कांग्रेस पार्टी इतिहास के पन्नों से गायब हो गई है। देशभर में यह पार्टी बिखरी हुई है। भारत जुड़ा हैं और आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि हिमाचल पशुधन लंबी बीमारी की चपेट में आए हैं। इन्हें बीमारी से बचाने के लिए वैक्सीन लगाई जा रही है।
विज्ञापन