फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   3 killed after car falls in gorge in Rohru Himachal

150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, तीन युवकों की मौत, एक घायल

Mon, 15 Jan 2018 10:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, रोहड़ू
अमर उजाला ब्यूरो, रोहड़ू Updated Mon, 15 Jan 2018 10:45 AM IST
विज्ञापन
3 killed after car falls in gorge in Rohru Himachal

कार सड़क से करीब 150 मीटर नीचे खाई में लुढ़क गई। हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। हादसा शिमला के रोहड़ू में हुआ। हाटकोटी-रोहड़ू मार्ग पर पौढ़ीताल के पास कार हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई।

विज्ञापन


एक गंभीर रुप से घायल हो गया है। हादसा रात करीब बारह बजे का बताया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। सेंट्रो कार रोहड़ू से महैंदली की ओर जा रही थी।
विज्ञापन


पौढ़ीताल के पास सड़क से करीब 150 मीटर नीचे खाई में लुढ़क गई। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों के सहयोग से घायल युवक को घटनास्थल से सड़क तक पहुंचाया गया। इसके बाद उसे सिविल अस्पताल रोहड़ू लाया गया।

3 killed after car falls in gorge in Rohru Himachal

तीन युवकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए रोहड़ू अस्पताल पहुंचाया। मृतकों की पहचान खुशविंद्र (28) पुत्र सुरेश गांव भरेटली, विक्रांत (31) पुत्र मोहन सिंह निवासी गांव खशकंडी तथा सुलतान (26) निवासी गांव नसारी तहसील रोहड़ू के रूप में हुई है।

घायल की पहचान अश्वनी कुमार (24) पुत्र प्रीतम चंद, निवासी डिडयाणा, कांगड़ा के रूप में हुई है। शवों को पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।

डीएसपी रोहड़ू अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि हादसा देर रात हुआ। इसमें तीन युवकों की मौके पर ही मौत और एक गंभीर रुप से घायल हो गया है। घायल को उपचार के लिए सिविल अस्पताल रोहड़ू में भर्ती करवाया गया है। हादसे की छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed