{"_id":"6256d3df6748404c302b5e59","slug":"3-5-crore-rupee-usa-presidential-scholarship-to-shagun-thakur","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपलब्धि: शगुन को मिली 3.5 करोड़ की प्रेसिडेंशियल स्कॉलरशिप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपलब्धि: शगुन को मिली 3.5 करोड़ की प्रेसिडेंशियल स्कॉलरशिप
Wed, 13 Apr 2022 07:16 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, नादौन (हमीरपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, नादौन (हमीरपुर)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 13 Apr 2022 07:16 PM IST
सार
नादौन की शगुन को 3.5 करोड़ प्रेसिडेंशियल स्कॉलरशिप मिली है। इससे वह स्नातक डिग्री अमेरिका की यूनिवर्सिटी से पूरी करते हुए रिसर्च भी करेंगी। शगुन ने कहा कि उनके सब्जेक्ट एस्ट्रोनॉमी और एस्ट्रोफिजिक्स रहेंगे।
विज्ञापन
शगुन ठाकुर को डीएवी स्कूल भडोली में सम्मानित किया गया।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विधानसभा क्षेत्र नादौन की शगुन ठाकुर को अमेरिका की ओर से 3.5 करोड़ प्रेसिडेंशियल स्कॉलरशिप दी गई है। प्रेसिडेंशियल स्कॉलरशिप संयुक्त राज्य अमेरिका की ओर से मेधावी विद्यार्थियों को दी जाती है। इससे विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पूरी कर सकते हैं। नादौन की शगुन को 3.5 करोड़ प्रेसिडेंशियल स्कॉलरशिप मिली है। इससे वह स्नातक डिग्री अमेरिका की यूनिवर्सिटी से पूरी करते हुए रिसर्च भी करेंगी।
विज्ञापन
शगुन ने कहा कि उनके सब्जेक्ट एस्ट्रोनॉमी और एस्ट्रोफिजिक्स रहेंगे। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और अध्यापकों को दिया है। उनका कहना है कि उन्होंने लॉकडाउन में घर पर रहकर पढ़ाई पर ध्यान दिया। नासा डीप स्पेस फूड चैलेंज कंप्लीट किया और इंटरनेशनल एस्ट्रोनॉमी और एस्ट्रोफिजिक्स कंपीटीशन में भाग लेकर कांस्य पदक जीता। इस साल वह इस कंपीटीशन की एंबेसडर भी चयनित की गईं।
विज्ञापन
बताया कि उन्होंने लॉकडाउन के दौरान उपरोक्त विषयों की पढ़ाई मोबाइल और लैपटॉप के माध्यम से ऑनलाइन जारी रखी। लगातार सात से आठ घंटे तक पढ़ाई करती थीं। शगुन की माता निशा ठाकुर गृहिणी हैं, जबकि पिता बलविंदर ठाकुर निजी कंपनी में काम करते हैं। इस सफलता के लिए डीएवी स्कूल भडोली में शगुन ठाकुर के पहुंचने पर प्रधानाचार्य सुरजीत राणा की ओर से छात्रा को सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन