हिमाचल में स्वाइन फ्लू से दूसरी मौत, हड़कंप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टांडा मेडिकल कॉलेज में स्वाइन फ्लू से पहली मौत होने से हड़कंप मच गया है। नगरोटा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले थानपुरी गांव के 72 वर्ष के बुजुर्ग मरीज को उपचार के लिए रविवार रात को टांडा मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया था। बुजुर्ग मरीज को आईसोलेटिड वार्ड में रखा गया था।
उसके ब्लड सैंपल की रिपोर्ट सोमवार को जांच के लिए शिमला भेजी थी। शिमला से ब्लड सैंपल की रिपोर्ट टांडा में मंगलवार शाम को आई लेकिन मरीज की मौत सोमवार रात को ही हो गई थी। स्वाइन फ्लू से प्रदेश में यह दूसरी मौत है। सोमवार को टांडा से शिमला में जांच के लिए दो सैंपल भेजे गए थे। दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
पालमपुर के दूसरे व्यक्ति में भी स्वाइन फ्लू की पुष्टि
इसमें से एक मरीज की मौत हो गई है। पॉजिटिव रिपोर्ट आने वाले दूसरे व्यक्ति का आइसोलेटेड वार्ड में उपचार चल रहा है। टीएमसी के सूत्रों की मानें तो दूसरे मरीज की हालत भी काफी नाजुक है। मरीज 24 घंटे चिकित्सकों की निगरानी में है। मरीज की हर घंटे बाद मॉनिटरिंग की जा रही है। वहीं, टीएमसी में स्वाइन फ्लू से ग्रस्त मरीजों के ब्लड सैंपल की जांच के लिए रखी गई मशीन अभी तक भी ठीक नहीं हो पाई है।
सीएमओ डा. बीएम गुप्ता ने बताया कि दोनों मामलों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। इसमें एक मरीज की मौत सोमवार रात को हो गई है। दूसरे मरीज की जान बचाने के लिए पुख्ता प्रबंध कर दिए गए हैं। मरीज को आइसोलेटेड वार्ड में रखा गया है। गौरतलब है कि अभी तक टांडा मेडिकल कॉलेज में स्वाइन फ्लू के पांच मामले पॉजिटिव पाए गए हैं।