फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   297 ebuses to join HRTC fleet, two to arrive next month

Himachal: एचआरटीसी के बेड़े में शामिल होंगी 297 ई-बसें, दो अगले महीने पहुंचेंगी

Sat, 11 Oct 2025 11:23 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Sat, 11 Oct 2025 11:23 AM IST
सार

पथ परिवहन निगम में 297 इलेक्ट्रिक बसें जुड़ने जा रही हैं। दिसंबर व जनवरी में नई बसें एचआरटीसी के बेड़े में शामिल हो जाएंगी।

विज्ञापन
297 ebuses to join HRTC fleet, two to arrive next month
एचआरटीसी की इलेक्ट्रिक बस। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल पथ परिवहन निगम में 297 इलेक्ट्रिक बसें जुड़ने जा रही हैं। दिसंबर व जनवरी में नई बसें एचआरटीसी के बेड़े में शामिल हो जाएंगी। नवंबर में दो इलेक्ट्रिक बसें ट्रायल के लिए शिमला आ रही हैं। इसमें यह देखा जाएगा कि एक बार चार्ज करने पर बसें कितने किलोमीटर सफर कर सकती हैं। इन सभी बसों को लंबे रूटों पर चलाया जाएगा। प्रत्येक बस का 200 किलोमीटर आना-जाना रहेगा। इलेक्ट्रिक बसों के लिए बस अड्डों पर चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जाएंगे।

विज्ञापन

पथ परिवहन निगम ने इसका काम शुरू कर दिया है। इन बसों के आने से एचआरटीसी के बेड़े से कुछ पुरानी बसें भी हटेंगी। 412 करोड़ रुपये से इन बसों की खरीद होगी। दिसंबर महीने से इलेक्ट्रिक बसों की खेप आनी शुरू हो जाएगी। जनवरी अंत तक सभी 297 बसें हिमाचल पहुंच जाएंगी। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि निगम के बेड़े में 297 नई इलेक्ट्रिक बसों को जोड़ा जा रहा है। दिसंबर से बसें आनी शुरू हो जाएंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल पथ परिवहन निगम की ओर से डीजल बसों को चरणबद्ध तरीके से ई-बसों से बदला जा रहा है। 124 करोड़ रुपये की लागत से बस अड्डों पर ई-चार्जिंग स्टेशन भी स्थापित किए जा रहे हैं। इन ई-बसों की खरीद के अलावा वित्तीय वर्ष 2025-26 में 500 और ई-बसें खरीदी जाएंगी। सरकार का यह कदम वायु प्रदूषण को कम करने के साथ-साथ पर्यावरणीय संसाधनों के संरक्षण में भी सहायक सिद्ध हो रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed