फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   27 km road alignment in Shalaghat-Shimla four lane package will change

Shalaghat Shimla fourlane: शालाघाट-शिमला फोरलेन पैकेज में 27 किमी रोड अलाइनमेंट में होगा बदलाव

Tue, 13 Sep 2022 05:00 AM IST
Krishan Singh गोपाल शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, जुखाला (बिलासपुर)
गोपाल शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, जुखाला (बिलासपुर) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 13 Sep 2022 05:00 AM IST
सार

प्रदेश सरकार ने एनएचएआई को निर्देश दिए हैं कि इस रोड अलाइनमेंट में बदलाव किया जाए। हालांकि, अभी यह तय नहीं है कि कहां पर कितना बदलाव होना है। 

विज्ञापन
27 km road alignment in Shalaghat-Shimla four lane package will change
फोरलेन(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 मटौर-शिमला फोरलेन के तहत शालाघाट से शिमला तक 27 किलोमीटर रोड अलाइनमेंट में बदलाव किया जाएगा। प्रदेश सरकार ने एनएचएआई को निर्देश दिए हैं कि इस रोड अलाइनमेंट में बदलाव किया जाए। हालांकि, अभी यह तय नहीं है कि कहां पर कितना बदलाव होना है। वहीं, नौणी-शालाघाट फोरलेन के पैकेज की टेंडर प्रक्रिया दिल्ली मुख्यालय में चल रही है। शिमला-मटौर फोरलेन के पैकेज चार के लिए भूमि अधिग्रहण की थ्री ए की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। संबंधित एजेंसी इसकी थ्रीडी प्रक्रिया को पूरी करने की तैयारी में जुटी है। 2,900 करोड़ के 31 किलोमीटर लंबे फोरलेन में एनएचएआई 45 मीटर भूमि फोरलेन के लिए अधिग्रहीत कर रही है। इसमें बाउंड्री पिलर लगाने का कार्य चल रहा है। फोरलेन में ब्रह्मपुखर में फ्लाईओवर प्रस्तावित है। पैकेज की भूमि अधिग्रहण की थ्री ए प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।

विज्ञापन


फोरलेन में आने वाली जमीन को गजट में खसरा नंबर के साथ प्रकाशित किया जा चुका है। उधर, प्रशासन की ओर से आपत्तियां दर्ज करवाने के लिए दिया गया 21 दिन का समय पूरा हो चुका है। अब थ्रीडी प्रक्रिया में अधिकृत भूमि को खसरा नंबर और भूमि मालिकों के नाम के साथ गजट में प्रकाशित किया जाएगा। यह अंतिम प्रक्रिया होगी। इसके बाद अधिकृत जमीन का मुआवजा भूमि मालिकों को दिया जाएगा।  शिमला-मटौर फोरलेन के परियोजना निदेशक विक्रम मीणा ने बताया कि नौणी-शालाघाट फोरलेन में भूमि अधिग्रहण की थ्री ए की प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है। जल्द थ्री डी की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसके बाद भूमि मालिकों को भूमि का मुआवजा दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed