फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   27 crores fine imposed on Car businessman in himachal

हिमाचल में टैक्स चोरी का बड़ा मामला, कार डीलर को 27.40 करोड़ का रिकवरी नोटिस

Fri, 09 Nov 2018 02:19 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोलन/मंडी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोलन/मंडी Updated Fri, 09 Nov 2018 02:19 PM IST
विज्ञापन
27 crores fine imposed on Car businessman in himachal

हिमाचल में टैक्स चोरी का बड़ा मामला सामने आया है। सफेदपोशों की शह पर लग्जरी कारों के कारोबार में करोड़ों की टैक्स चोरी के मामले में डीलर को आबकारी एवं कराधान विभाग ने 27.40 करोड़ की टैक्स रिकवरी नोटिस जारी किया है।

विज्ञापन


उसे एक महीने के भीतर सरकारी खजाने में यह राशि जमा करवाने के निर्देश दिए हैं। जांच में सामने आया है कि ऊना जिले से संबंधित व्यापारी ने प्रदेश में एक अरब से ज्यादा की परिसंपत्तियां अपने एवं परिवार के अन्य सदस्यों के नाम बनाई हैं।
विज्ञापन


टैक्स अदायगी की इतनी बड़ी राशि को ध्यान में रखते हुए आबकारी एवं कराधान विभाग ने संबंधित तहसीलदारों से कारोबारी की अचल संपत्ति की बिक्री पर तब तक रोक लगाने को कहा है, जब तक वह सरकारी पैसे का पूरा भुगतान न कर दे। कारोबारी पर अभी जुर्माना लगाया जाना बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

दो और कंपनियों में सामने आई कर चोरी 

27 crores fine imposed on Car businessman in himachal

जुर्माने की राशि भी करोड़ों में हो सकती है। गौरतलब है कि बीते 8 अक्तूबर को टैक्स ऑडिट यूनिट की छह टीमों ने मंडी, ऊना, नगरोटा, बैजनाथ, हमीरपुर और नूरपुर में छापामारी की थी।

संयुक्त आयुक्त राज्यकर एवं आबकारी टैक्स ऑडिट यूनिट शिमला डॉ. सुनील कुमार ने कहा कि जुर्माना भी करोड़ों में होगा। इसका आकलन किया जा रहा है।  कारोबारी के दस्तावेजों की पड़ताल में सामने आया है कि उसने ऐसी ही कर चोरी अपनी दो अन्य कंपनियों में भी की है।

ये दोनों कंपनियां ऊना जिले में पंजीकृृत थीं। इनमें एक कंपनी विदेशी कारों की बिक्री करती थी, जबकि दूसरा सरसों के तेल निर्माण का अति आधुनिक उद्योग था। इसलिए टैक्स ऑडिट यूनिट ने दोनों कंपनियों का भी निरीक्षण किया है। 

यहां फंसा कारोबारी       

27 crores fine imposed on Car businessman in himachal

हिमाचल जैसे छोटे जिले में डीलर ने करीब नब्बे करोड़ का टर्नओवर एक ही साल में कर दिया। इसके लिए कार मैन्युफेक्चरर्स ने उसे प्रशंसा पत्र से भी नवाजा। उसी साल इस टर्नओवर को आधा दर्शाकर टैक्स की अदायगी की गई। कुल मिलाकर यह सामने आया कि कारोबारी ने तीनों कंपनियों की विभिन्न शाखाओं में अपनी बिक्री का 144 करोड़ का टर्नओवर विभाग से छुपाया था। उस पर वैट अदा नहीं किया था।  

टीम में ये रहे शामिल       
टैक्स ऑडिट यूनिट की निरीक्षण टीम में दक्षिणी प्रवर्तन क्षेत्र के अधिकारी विनय कुमार, नित्यानंद शर्मा,  शशिकांत शर्मा, रीमा सूद, भूपिंद्र सिंह, रुपिंदर सिंह, विनीत शर्मा, ध्यान सिंह, मनोज सचदेवा, सुरजीत सिंह, करनैल सिंह, किरण शर्मा, ईश्वर सिंह, बिंदु बख्शी, चतर सिंह और तरसेम शर्मा शामिल रहे। इसके अतिरिक्त राजस्व जिला बद्दी से अमरनाथ गौतम, अजय, दीपचंद और राजेश भी निरीक्षण दल में शामिल रहे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed