फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather update, Chandigarh Manali highway stalled for eight hours due to landslide, 55 roads and 35 p

Himachal Weather: भूस्खलन से आठ घंटे ठप रहा चंडीगढ़-मनाली हाईवे, प्रदेश में 35 बिजली ट्रांसफार्मर भी बाधित

Sat, 06 Aug 2022 08:50 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/ पंडोह/मंडी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/ पंडोह/मंडी Published by: Krishan Singh Updated Sat, 06 Aug 2022 08:50 PM IST
सार

मूसलाधार बारिश से शनिवार सुबह चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे हिमाचल प्रदेश के मंडी से पंडोह के बीच करीब आठ घंटे तक बंद रहा। तीन जगह पहाड़ी से मलबा और पत्थर गिरने के कारण सुबह 4 बजे से दोपहर 12 बजे तक हाईवे बाधित रहा। 

विज्ञापन
Himachal Weather update, Chandigarh Manali highway stalled for eight hours due to landslide, 55 roads and 35 p
मलबे में दबे 26 मवेशी, चंडीगढ़-मनाली हाईवे रहा बाधित - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार रात हुई बारिश के बाद भूस्खलन होने से शनिवार को चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे शनिवार तड़के 4:00 बजे से सुबह 8:00 बजे तक आठ घंटों के लिए ठप रहा। शनिवार को 56 घंटे बाद पौंग बांध में डूबे दूसरे व्यक्ति का शव मिला। पौंग बांध की नंदपुर भटोली बीट में बुधवार देर शाम डूबे गांव भियाल के दूसरे व्यक्ति का शव एनडीआरएफ की टीम ने बांध से तलाश कर निकाला। मृतक राज कुमार (45) का शव पुलिस ने कब्जे में लेकर देहरा अस्पताल में पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। प्रदेश में शनिवार शाम तक 55 सड़कों पर वाहनों की आवाजाही ठप रही। 35 बिजली ट्रांसफार्मर और 9 पेयजल योजनाएं भी बंद रहीं। कांगड़ा, पालमपुर और मनाली में शनिवार को बादल झमाझम बरसे। राजधानी शिमला में हल्की बूंदाबांदी ही हुई। रविवार को भी प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश के आसार हैं।

विज्ञापन


कुल्लू जिला में 32, मंडी में 16, सोलन में तीन, चंबा में दो और बिलासपुर में एक सड़क बंद शनिवार को बंद रही। कुल्लू में 30 और मंडी में पांच बिजली ट्रांसफार्मर ठप रहे। चंबा में आठ और लाहौल-स्पीति में एक पेयजल योजना प्रभावित रही। प्रदेश में भारी बारिश से 14 मकान और तीन गोशालाएं क्षतिग्रस्त हुई हैं। प्रदेश में जारी बरसात से अभी तक 60,426 लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हो चुका है। जिला कांगड़ा में शुक्रवार देर रात को हुई बारिश के कारण दुर्गम पर्यटन क्षेत्र बरोट-घटासनी का मुख्य मार्ग जगह-जगह भूस्खलन होने के कारण बंद हो गया है। मुल्थान-बडागांव, बरोट-लोहारड़ी और बोचिंग-रोलिंग सड़कों पर भी आवाजाही बंद हो गई है। इसके अलावा पालमपुर उपमंडल के तहत मनियाड़ा के पास शिवद्वाल मंदिर परिसर की छत पर एक विशाल बरगद का पेड़ गिर गया। पेड़ का एक बड़ा हिस्सा सड़क के बीचोंबीच गिर गया। इससे पालमपुर-सुजानपुर मुख्य मार्ग दो घंटो तक बाधित रहा। शनिवार को गगल एयरपोर्ट में विमान सेवाएं सुचारु रहीं। 
विज्ञापन


26 मवेशियों की दबकर मौत
मंडी के द्रंग की ग्राम पंचायत शकरयार के वलवांद बुंगा गांव में दो गोशालाएं भूस्खलन की चपेट में आ गईं। इससे 26 मवेशियों (छह गाय, 20 बकरियां) की दबकर मौत हो गई। कटौला में पंचायत घर का डंगा भी गिर गया है। पंचायत उपप्रधान शिव चंद ने कहा कि सुबह तेज बारिश के कारण डंगा धंस गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मार्ग अवरुद्ध होने से सीयूईटी की परीक्षा नहीं दे पाए अभ्यर्थी
चंडीगढ़-मनाली एनएच मंडी और कुल्लू के बीच बंद होने की सूरत में वैकल्पिक मार्ग कटौला-बजौरा भी शनिवार सुबह 8 बजे से बंद रहा। इससे लोगों को भारी परेशानी हुई। शनिवार को सीयूईटी की कमांद आईआईटी में परीक्षा थी लेकिन मार्ग बंद रहने से कई विद्यार्थी पेपर देने से वंचित रहे। कुछ बड़ी मुश्किल से जान हथेली पर रखकर पहुंचे। शनिवार सुबह 8 बजे भारी भरकम मलबा आ गिरा, इस कारण मार्ग बाधित हो गया। सुबह 10 बजे परीक्षा थी। जो विद्यार्थी अभिभावकों के साथ पहले निकल गए वे तो परीक्षा में बैठ गए, लेकिन कई परीक्षा केंद्र तक नहीं पहुंच सके।

कहां कितना तापमान (डिग्री सेल्सियस में)

क्षेत्र            अधिकतम    न्यूनतम
ऊना               35.6           23.2
बिलासपुर        32.5            24.0
कांगड़ा            30.2           23.3
हमीरपुर            31.4          23.0
चंबा                28.9           22.8
धर्मशाला          28.0           21.2
सोलन              31.5          19.8
नाहन              28.7           24.2    
केलांग             19.0           11.9
कल्पा              22.8            14.5    
शिमला            23.2           16.2

कहां कितनी बारिश
क्षेत्र            बारिश (मिलीमीटर में)
नयनादेवी         82
जोगिंद्रनगर        70
कांगड़ा            64
पालमपुर         59
भोरंज             58
भुंतर                53
मंडी                49
मनाली             43
ऊना                24

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed