फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   252 houses will come under four lane from Nauni to Namhol, will be acquired

Nauni-Bharadighat fourlane: नौणी से नम्होल तक फोरलेन की जद में आएंगे 252 मकान, होगा अधिग्रहण

Sun, 07 Jan 2024 11:03 AM IST
Krishan Singh गोपाल शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, जुखाला
गोपाल शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, जुखाला Published by: Krishan Singh Updated Sun, 07 Jan 2024 11:03 AM IST
सार

पैकेज नंबर तीन हमीरपुर-भगेड़ फोरलेन की भूमि अधिग्रहण से संबंधित प्रक्रिया चल रही है। इस फोरलेन की अलाइनमेंट डीपीआर को अपडेट करने पर काम किया जा रहा है। 

विज्ञापन
252 houses will come under four lane from Nauni to Namhol, will be acquired
फोरलेन(फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

  भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण फरवरी के अंत तक नौणी-भराड़ीघाट फोरलेन के टेंडर की अवार्ड प्रक्रिया को पूरा कर लेगा। करीब 17.5 किलोमीटर लंबे इस फोरलेन के टेंडर पिछले साल नवंबर में आमंत्रित किए गए थे। इस पर करीब 735 करोड़ रुपये खर्च का अनुमान है। इस फोर लेन की जद में नौणी से नम्होल (राजघाटी) तक 252 मकान आएंगे। पैकेज नंबर तीन हमीरपुर-भगेड़ फोरलेन की भूमि अधिग्रहण से संबंधित प्रक्रिया चल रही है। इस फोरलेन की अलाइनमेंट डीपीआर को अपडेट करने पर काम किया जा रहा है।

विज्ञापन


अगले वित्त वर्ष में इसकी टेंडर प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी। नौणी से नम्होल तक के फोरलेन के लिए कुल 37.6374 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया गया है। इसमें 18.0990 हेक्टेयर निजी भूमि, 19.5384 हेक्टेयर सरकारी भूमि शामिल है। 252 मकान, 4200 बिना फलदार, 400 फलदार पौधे इसके अधीन आ रहे हैं। अनुमानित 156 करोड़ की राशि से अधिग्रहण किया जा रहा है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा इसके लिए रोकी की गई 10 फीसदी राशि प्रक्रिया पूरी करने के बाद जारी कर दी गई है। इसके लिए अधिग्रहण की गई भूमि 3ए की अधिसूचना 2 अगस्त 2022 को जारी की गई थी।
विज्ञापन


3डी की अधिसूचना दिनांक 28 फरवरी 2023 को जारी हुई थी। शिमला-मटौर फोर लेन के परियोजना निदेशक विक्रम सिंह मीणा ने बताया कि नौणी-भराड़ीघाट फोर लेन का टेंडर फरवरी तक अवार्ड हो जाएगा। हमीरपुर-भगेड़ फोर लेन की रोड अलाइनमेंट और डीपीआर अपडेट करने का कार्य चल रहा है। अगले वित्त वर्ष में इसकी टेंडर प्रक्रिया ही शुरू कर जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed