{"_id":"64ea13e641c0503f330870d7","slug":"2500-teammates-and-helpers-will-be-promoted-in-himachal-electricity-board-rules-have-been-amended-2023-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Electricity Board: हिमाचल बिजली बोर्ड में पदोन्नत होंगे 2500 टीमेट और हेल्पर, नियमों में किया संशोधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Electricity Board: हिमाचल बिजली बोर्ड में पदोन्नत होंगे 2500 टीमेट और हेल्पर, नियमों में किया संशोधन
Sat, 26 Aug 2023 08:32 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 26 Aug 2023 08:32 PM IST
सार
बोर्ड प्रबंधन ने तकनीकी कर्मचारियों के भर्ती एवं पदोन्नति नियमों को संशोधित कर दिया है। नियम संशोधित होने से हेल्पर को सब स्टेशन अटेंडेंट और टीमेट को असिस्टेंट लाइनमैन के पद पर पदोन्नत किया जाएगा।
विज्ञापन
राज्य बिजली बोर्ड
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राज्य बिजली बोर्ड में 2500 टीमेट और हेल्पर दस सितंबर तक पदोन्नत होंगे। बोर्ड प्रबंधन ने तकनीकी कर्मचारियों के भर्ती एवं पदोन्नति नियमों को संशोधित कर दिया है। नियम संशोधित होने से हेल्पर को सब स्टेशन अटेंडेंट और टीमेट को असिस्टेंट लाइनमैन के पद पर पदोन्नत किया जाएगा। सब स्टेशन अटेंडेंट और असिस्टेंट लाइनमैन के बिजली बोर्ड में करीब 4,000 पद रिक्त हैं। करीब 2500 कर्मी पदोन्नति के लिए पात्र हैं।
विज्ञापन
बीते दिनों बिजली बोर्ड की कर्मचारी यूनियन ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मुलाकात कर तकनीकी कर्मियों के भर्ती एवं पदोन्नति नियमों को संशोधित करने की मांग की थी। बोर्ड से जारी अधिसूचना के अनुसार टीमेट के पद पर सेवाएं दे रहे कर्मचारियों को दो साल के बाद असिस्टेंट लाइनमैन के पद पर पदोन्नति दी जा सकेगी। इसके अलावा हेल्पर के पद पर सेवारत कर्मचारियों को सब स्टेशन अटेंडेंट पद पर पदोन्नति 2 साल के सेवाकाल के बाद दी जा सकेगी। पहले यह अवधि अधिक थी। पदोन्नति के नियम भी तय नहीं थे।
विज्ञापन