फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   250 places in Himachal are most prone to landslides Engineers were alerted

Landslide In Himachal: हिमाचल में 250 स्थानों पर भूस्खलन की संभावना सबसे ज्यादा, इंजीनियरों को किया अलर्ट

Tue, 16 Jul 2024 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 16 Jul 2024 05:00 AM IST
सार

हिमाचल की सड़कों पर 250 के करीब ऐसे स्पॉट हैं, जहां भूस्खलन की संभावना अधिक है। बीते साल प्राकृतिक आपदा के चलते लोक निर्माण विभाग को करोड़ों का नुकसान हुआ है। इससे सबक लेते हुए लोक निर्माण विभाग ने बरसात के चलते सड़कें बहाल रखने के लिए 1300 कर्मचारी फील्ड में लगाए हैं। इसके अलावा 500 के करीब मशीनरी तैनात की गई हैं। 

विज्ञापन
250 places in Himachal are most prone to landslides Engineers were alerted
शिमला के कृष्णानगर में भूस्खलन। फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में 250 स्थान ऐसे हैं, जहां भूस्खलन की संभावना सबसे ज्यादा है। लोक निर्माण विभाग की रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है। जिला मंडी और शिमला की सड़कों पर सबसे ज्यादा भूस्खलन होता है। लोक निर्माण विभाग ने ऐसे संवेदनशील क्षेत्रों में जेसीबी, पोकलेन और डोजर तैनात किए हैं, जिससे सड़क को यातायात के लिए तुरंत बहाल किया जा सके। हिमाचल में आधिकारिक तौर पर सेब सीजन शुरू हो गया है। ऐसे में सरकार ने सेब बहुल क्षेत्रों की सड़कों पर विशेष ध्यान देने को कहा है।

विज्ञापन


1300 कर्मचारी, 500 के करीब मशीनरी तैनात
हिमाचल में बीते साल प्राकृतिक आपदा के चलते लोक निर्माण विभाग को करोड़ों का नुकसान हुआ है। जगह-जगह सड़कों पर चट्टानें आ गईं। डंगे ढहने से कई दिनों तक यातायात प्रभावित रहा है। इसी तरह 33 के करीब पुल क्षतिग्रस्त हुए। इससे सबक लेते हुए लोक निर्माण विभाग ने बरसात के चलते सड़कें बहाल रखने के लिए 1300 कर्मचारी फील्ड में लगाए हैं। इसके अलावा 500 के करीब मशीनरी तैनात की गई है। लोक निर्माण विभाग के चारों जोन में कंट्रोल रूम स्थापित किए हैं। इन सभी कंट्रोल रूम से लोक निर्माण विभाग के मुख्यालय से जानकारी साझा की जा रही है।
विज्ञापन

कोट

हिमाचल की सड़कों पर 250 के करीब ऐसे स्पॉट हैं, जहां भूस्खलन की संभावना अधिक है। इन स्थानों पर पहाड़ियां खिसकने या फिर सड़कों पर मलबा व पत्थर आने की संभावना अधिक है। इन स्थानों के दोनों किनारों पर एक-एक किलोमीटर की दूरी पर मशीनें तैतान की हैं- सुरेंद्र पॉल जगोता, चीफ इंजीनियर, लोक निर्माण विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

'सेब सीजन में बंद नहीं होगी सड़कें'
चीफ इंजीनियर जगोता ने कहा कि सेब सीजन के चलते सड़कें बंद नहीं रहने दी जाएंगी। लोक निर्माण विभाग की ओर से इसके लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। फील्ड में तैनात अधिकारियों से लगातार बात हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed