फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   250 crore scholarship scam in himachal pradesh bribe given to bank officers by bank cheque

250 करोड़ के छात्रवृत्ति घोटाले में बैंक अफसरों को चेक से भी मिली थी घूस

Mon, 31 May 2021 11:06 AM IST
अरविन्द ठाकुर देवेंद्र ठाकुर, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
देवेंद्र ठाकुर, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 31 May 2021 11:06 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में 250 करोड़ के छात्रवृत्ति घोटाले में बैंक अफसरों को चेक से भी घूस की रकम दी गई थी। सीबीआई की जांच में यह खुलासा हुआ है।

विज्ञापन
250 crore scholarship scam in himachal pradesh bribe given to bank officers by bank cheque
छात्रवृत्ति घोटाला- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के बहुचर्चित ढाई सौ करोड़ के छात्रवृत्ति घोटाले में सीबीआई की जांच में खुलासा हुआ है कि बैंकों में विद्यार्थियों के नाम पर फर्जी खाते खोलने और छात्रवृत्ति को संस्थानों के खातों में ट्रांसफर करने के बदले बैंक अफसरों को चेक से भी घूस की रकम दी गई थी। नाइलेट के नाम पर प्रदेश में चल रहे नौ फर्जी संस्थानों की जांच में यह बात सामने आई है। इसमें पता चला है कि इलाहाबाद बैंक (अब इंडियन बैंक) में तत्कालीन बैंक मैनेजर को फर्जी संस्थानों की निदेशकों ने करीब डेढ़ लाख रुपये की घूस चेक के माध्यम से भी दी थी।

विज्ञापन


बैंक मैनेजर हमीरपुर, सोलन, पंचकुला और चंडीगढ़ में जहां भी रहा, छात्रवृत्ति घोटाले को अंजाम देने के लिए संस्थान के निदेशकों की मदद की और सैकड़ों फर्जी खाते खोलकर उनसे करोड़ों की रकम कंपनी के एएसए मार्केटिंग सॉल्यूशन के नाम पर चले बैंक खाते में ट्रांसफर करवाई। मामले में नाइलेट के नाम पर चल रहे फर्जी संस्थानों के निदेशकों ने बैंक के अफसरों के साथ मिलकर 29.80 करोड़ की रकम हड़पी। यह घोटाला वर्ष 2013-14 से वर्ष 2016-17 के बीच किया गया।
विज्ञापन


हैरानी की बात है कि जिन संस्थानों को कोर्स करवाने की पात्रता तक नहीं थी, शिक्षा विभाग के अफसरों और कर्मचारियों की मिलीभगत से ऐसे संस्थानों ने हजारों बच्चों की छात्रवृत्ति हड़प ली। अदालत में चार्जशीट दाखिल करते हुए सीबीआई ने फर्जी संस्थान चलाने वाले निदेशकों समेत 11 लोगों को आरोपी बनाया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


एससी वर्ग के छात्रों को एसटी का बनाकर हड़पी रकम 
केंद्रीय जांच एजेंसी ने जब इस मामले में संबंधित विद्यार्थियों के बयान दर्ज किए तो पता चला कि सैकड़ों ऐसे छात्रों के नाम पर अनुसूचित जनजाति (एसटी) के बच्चों को मिलने वाली छात्रवृत्ति हड़प ली, जो अनुसूचित जाति (एससी) से संबंध रखते थे। जांच एजेंसी ने दर्जनों छात्रों के बयान दर्ज कर इसकी पुष्टि की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed