फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   250 cr rupee investment in kala amb sirmour.

250 करोड़ का निवेश, 5 हजार को मिलेगा रोजगार

Mon, 05 Oct 2015 10:50 AM IST
अशोक केडियाल/अमर उजाला, नाहन (सिरमौर)
अशोक केडियाल/अमर उजाला, नाहन (सिरमौर) Updated Mon, 05 Oct 2015 10:50 AM IST
विज्ञापन
250 cr rupee investment in kala amb sirmour.

मंदी के बावजूद कालाअंब औद्योगिक क्षेत्र की पुरानी इकाइयां 250 करोड़ का निवेश करने को तैयार हो गई हैं। उद्योगों के विस्तारीकरण से लगभग पांच हजार लोगों को रोजगार मिलेगा। यही नहीं, प्रदेश सरकार को भी इससे लाखों रुपये का अतिरिक्त राजस्व मिलेगा।

विज्ञापन


चैंबर्स ऑफ कामर्स एवं इंडस्ट्री और कालाअंब के उद्योगपतियों ने हाल ही में इस पर निर्णय लिया है। दो दर्जन इकाइयों ने खुद निवेश की इच्छा जताई है। हिमाचल में औद्योगिक पैकेज समाप्त होने के बाद पहली बार इतने बड़े स्तर पर निवेश होने जा रहा है। पिछले 8 से 10 वर्षों में इन इकाइयों ने 15 हजार करोड़ रुपये का कारोबार किया है।
विज्ञापन


नए उद्योग लगाने के लिए बड़े घराने भले ही करोड़ों के निवेश के प्रस्ताव देते हों, लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि आधे से ज्यादा कंपनियां अपना उद्योग स्थापित ही नहीं कर पाती हैं। जबकि पुराने उद्योगों के विस्तारीकरण के बाद सक्सेस रेट 100 फीसदी रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चैंबर ऑफ कॉमर्स एवं इंडस्ट्री कालाअंब के अध्यक्ष जयपाल जैन ने बताया कि प्रदेश सरकार नए उद्योगों की तरह पुरानी इकाइयों को भी प्रोत्साहित करे। कालाअंब की दो दर्जन पुरानी इकाइयां 250 करोड़ के अतिरिक्त निवेश को तैयार हैं। इससे पांच हजार नए रोजगार के अवसर सृजित होंगे। यह निर्णय बाकायदा बैठक में लिया गया है।


जिला उद्योग महाप्रबंधक जीएस चौहान ने बताया कि कालाअंब औद्योगिक क्षेत्र के विकास को प्रदेश सरकार 16 करोड़ रुपये खर्च कर रही है। पुराने उद्योगों ने 250 करोड़ रुपये नए सिरे से खर्च करने का निर्णय लिया है। प्रदेश सरकार उद्योगपतियों की मांगों के प्रति गंभीर है। समय-समय पर इन पर विचार किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed