फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   250 corona positive in the district including 23 more students of NIT

एनआईटी के 23 और छात्रों समेत जिले में 250 कोरोना पॉजिटिव

Thu, 13 Jan 2022 11:18 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jan 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
250 corona positive in the district including 23 more students of NIT
मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में बुजुर्ग को बूस्टर डोज लगाती नर्स। - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। जिले में वीरवार को एनआईटी के 23 छात्रों, केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर के प्रधानाचार्य समेत 250 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें रैपिड एंटीजन टेस्ट में 67 और आरटीपीसीआर टेस्ट में 183 लोगों की पुष्टि हुई है। इसके साथ में जिले में सक्रिय मामलों की संख्या 949 हो गई है।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके अग्निहोत्री ने बताया कि वीरवार को जिले में रैपिड एंटीजन टेस्ट के लिए कुल 610 सैंपल लिए गए। जिनमें से 67 पॉजिटिव निकले। आरटीपीसीआर टेस्ट के लिए 11 जनवरी को लिए गए सैंपल अंडर प्रोसेस थे और इनकी रिपोर्ट भी वीरवार को प्राप्त हुई।
विज्ञापन

इनमें 69 सैंपल पॉजिटिव पाए गए हैं। संक्रमितों में एनआईटी के 23 छात्र, एक कुक और एक स्टाफ सदस्य भी शामिल है। इसके अलावा पुलिस थाना सदर का एक कर्मचारी और केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर के प्रधानाचार्य भी संक्रमित हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सभी जिलावासियों से आग्रह किया है कि वे कोरोना संक्त्रस्मण के मामलों में वृद्धि को देखते हुए विशेष एहतियात बरतें। मास्क का प्रयोग करें, हाथों की स्वच्छता का ध्यान रखें तथा कहीं पर भी भीड़ इकट्ठी न करें।

डॉ. आरके अग्निहोत्री ने कहा कि खांसी, जुकाम और बुखार के लक्षण आने पर अपने आपको परिवार से अलग कर लें तथा अपना कोरोना टेस्ट अवश्य करवाएं। अगर किसी व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आती है तो वह अपने प्राथमिक संपर्क में आए अन्य सभी लोगों को भी टेस्ट करवाने के लिए प्रेरित करें। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए सभी लोगों का सहयोग बहुत जरूरी है। अगर सभी सावधानी बरतेंगे और जिम्मेदार नागरिक के रूप में सहयोग करेंगे तो कोरोना संक्रमण को फैलने से रोका जा सकता है। अभी संक्रमण तेज गति से फैल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed