सिर्फ इन रूटों पर मिलेगी महिलाओं को किराये में छूट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश से बाहरी रूटों पर चलने वाली परिवहन निगम की बसों में महिलाओं को किराये में 25 फीसदी छूट नहीं मिलेगी। इसका लाभ उन्हें प्रदेश में चलने वाली निगम की बसों में ही मिलेगा। इस छूट के साथ अन्य रियायती कार्ड भी मान्य नहीं होगा। एचआरटीसी के एमडी ने इस संबंध में प्रदेश के सभी यूनिट ऑफिसर्स को पत्र जारी किए हैं।
इनमें किराये में छूट को लेकर निगम के डिपुओं को गाइडलाइंस जारी की गई हैं। छूट केवल महिला यात्रियों को ही मिलेगी। उनके साथ जा रहे अन्य पुरुष रिश्तेदार इस छूट के हकदार नहीं होंगे। एचआरटीसी की नॉन स्टॉप बसों में महिलाओं को किराये में 25 फीसदी की छूट दी जाएगी।
परिवहन मंत्री ने की थी घोषणा
महिला यात्रियों को यात्रा से पहले टिकट काउंटर पर सीट नंबर दे दिया जाएगा, मगर टिकट बस में ही बनाई जाएगी। ईबीटीएम में सॉफ्टवेयर संशोधन के कारण महिलाओं को किराये में छूट के लिए साधारण टिकट जारी किए जाएंगे। परिवहन मंत्री जीएस बाली ने मंडी में जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों में महिला यात्रियों को किराये में 25 प्रतिशत की छूट देने की घोषणा की थी।
इसे निगम ने लागू कर दिया है। शुरूआत में मशीन में सॉफ्टवेयर अपडेट न होने के कारण दिक्कतें आ रही हैं। इधर, हिमाचल पथ परिवहन निगम मंडी के क्षेत्रीय प्रबंधक विनोद कुमार ठाकुर ने बताया कि सरकार की ओर से निर्धारित गाइडलाइंस के मुताबिक ही महिलाओं को किराये में छूट दी जाएगी।