फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   25 crore three Tesla MRI machine to be inaugurated at IGMC today

Shimla News: आईजीएमसी में 25 करोड़ की थ्री टेस्ला एमआरआई मशीन का लोकार्पण आज

Thu, 26 Feb 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
25 crore three Tesla MRI machine to be inaugurated at IGMC today
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू सुबह साढ़े दस बजे करेंगे मशीन का लोकार्पण, मरीजों को मिलेगी बेहतर सुविधा
विज्ञापन

स्कैन के लिए लंबी तारीख से मिलेगा छुटकारा
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) में थ्री टेस्ला एमआरई मशीन का लोकार्पण शुक्रवार को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू करेंगे। इससे मरीजों का लंबे समय से चल रहा इंतजार समाप्त हो जाएगा। इस मशीन की कीमत करीब 25 करोड़ रुपये है।

मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसार इस एमआरई मशीन को स्थापित किए जाने से प्रदेशभर से यहां उपचार करवाने आने वाले मरीजों को सुविधा होगी। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू सुबह साढ़े दस बजे अस्पताल की पुरानी इमरजेंसी में स्थापित की गई एमआरआई थ्री टेस्ला मशीन का स्वास्थ्य मंत्री कर्नल डॉ. धनी राम शांडिल और शहरी विधायक हरीश जनारथा, प्राचार्य डाॅ. सीता ठाकुर और एमएस डा. राहुल राव की मौजूदगी में लोकार्पण करेंगे। अस्पताल में अभी तक 19 साल पुरानी 1.5 टेस्ला मशीन से ही एमआरआई स्कैन किए जा रहे हैं। इसमें आईजीएमसी सहित चमियाना अस्पताल के मरीज स्कैन करवाने के लिए आते हैं। इस कारण मरीजों को काफी लंबी डेट मिल रही हैं। इस मशीन के लग जाने से मरीजों का एमआरआई स्कैन करवाने के लिए इंतजार कम हो जाएगा। मशीन की उच्च-रेजोल्यूशन वाली इमेजिंग तकनीक से स्कैन अधिक स्टीक होंगे। इससे दिल के मरीजों को सटीक निदान की सुविधा मिलेगी। मशीन से न्यूरोलॉजी, मस्कुलोस्केलेटल और वैस्कुलर सहित अन्य रोगों का पता लग सकेगा।
विज्ञापन



तीन से चार हजार रुपये में होगा स्कैन
आईजीएसी में थ्री टेस्ला एमआरआई मशीन से होने वाले स्कैन की दरें पहले ही रोगी कल्याण समिति की गर्वनिंग बॉडी की बैठक में तय हो चुकी हैं। अब मुख्यमंत्री इसका लोकार्पण कर रहे हैं, तो इसे मंजूरी भी मिल चुकी है। तय की गईं दरों के अनुसार ब्रेन, गर्दन, सिर, चेहरे, स्पाइन, पेट और चेस्ट के स्कैन तीन हजार तक, ब्रेन, पूरी रीढ़ की हड्डी, कंथे, पैर, टखने और अन्य जोड़ों का एमआरआई स्कैन साढ़े तीन हजार रुपये में होगा। इसके अलावा पूरे शरीर का एमआरआई चार हजार रुपये में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article