बैंक कर्मचारियों को तोहफा, अब ये 24 छुट्टियां भी मिलेंगी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के हजारों बैंक कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के निर्देशानुसार प्रदेश के कोऑपरेटिव बैंक भी अब हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहेंगे।
राष्ट्रीयकृत बैंकों की तर्ज पर प्रदेश के बैंकों में भी महीने के दो शनिवार की छुट्टी कर दी गई है। ग्राहकों के हित को देखते हुए आरबीआई ने महीने के पहले, तीसरे और पांचवें शनिवार को हाफ वर्किंग डे की जगह फुल वर्किंग डे में तबदील कर दिया है।
स्टेट कोऑपरेटिव बैंक ने छुट्टी घोषित करने की अधिसूचना भी जारी कर दी है। इसी आदेश की तर्ज पर जोगिंद्र्रा सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक सोलन, कांगड़ा कोऑपरेटिव बैंक धर्मशाला ने भी छुट्टी करने का फैसला लिया है।
मांग के बाद बैंकों ने लिया फैसला
राष्ट्रीयकृत बैंकों की कर्मचारी यूनियनें लंबे समय से इस मांग पर अड़ी थीं। केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने मांग को पूरा कर दिया है। केंद्र सरकार के आदेश होने के बाद प्रदेश के कोऑपरेटिव बैंकों ने भी अपने स्टाफ को छुट्टी देने का फैसला लिया है। राष्ट्रीयकृत बैंकों से प्रदेश के कोऑपरेटिव बैंकों की क्लीयरिंग होती है।
ऐसे में राष्ट्रीयकृत बैंकों के बंद होने पर प्रदेश के बैंकों का काम प्रभावित होगा। इसको देखते हुए बैंक प्रबंधनों ने अवकाश करने का फैसला लिया है। स्टेट कोऑपरेटिव बैंक के महाप्रबंधक गोपाल शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। ऐसे में अब आप भी ध्यान रखिए कि इन बैंकों में अब दूसरे और चौथे शनिवार को कोई काम नहीं हो पाएगा।
इतने कर्मचारियों को होगा फायदा
बैंकों में छुट्टी के आदेश इस सप्ताह के शनिवार से लागू होंगे। 12 सितंबर को प्रदेश के कोऑपरेटिव बैंकों में अवकाश रहेगा। तीसरे शनिवार को बैंक सुबह दस बजे से लेकर शाम पांच बजे तक खुले रहेंगे। हॉफ डे के दौरान बैंक सुबह दस बजे से दोपहर दो बजे तक खुले रहते थे।
तीन बैंकों में तैनात हैं 3600 कर्मचारी
स्टेट कोऑपरेटिव बैंक में करीब दो हजार, कांगड़ा बैंक में करीब 1400 और जोगिंद्रा बैंक में करीब 200 कर्मचारी हैं। इनके अलावा हिमाचल स्टेट कोऑपरेटिव कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक, हिमाचल ग्रामीण बैंक, बघाट बैंक, शिमला अर्बन कोआपरेटिव बैंक भी प्रदेश में स्थित हैं। इन बैंकों ने अभी अवकाश को लेकर फैसला नहीं लिया है।