फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   239.31 crore approved for disaster relief to Himachal

Himachal News: हिमाचल को आपदा राहत के लिए 239.31 करोड़ की राशि मंजूर

Mon, 13 Mar 2023 09:00 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 13 Mar 2023 09:00 PM IST
सार

प्रदेश सरकार ने नवंबर में प्राकृतिक आपदा से नुकसान की भरपाई के लिए 1100 करोड़ रुपये देने का मामला केंद्र सरकार से उठाया था। इसकी एवज में सरकार ने यह धनराशि देना स्वीकारा है।

विज्ञापन
239.31 crore approved for disaster relief to Himachal
प्रधान सचिव राजस्व ओंकार शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश के लिए 239.31 करोड़ रुपये आपदा राहत की राशि मंजूर कर दी है। प्रदेश सरकार ने नवंबर में प्राकृतिक आपदा से नुकसान की भरपाई के लिए 1100 करोड़ रुपये देने का मामला केंद्र सरकार से उठाया था। इसकी एवज में सरकार ने यह धनराशि देना स्वीकारा है।

विज्ञापन


राज्य के प्रधान सचिव राजस्व ओंकार शर्मा ने कहा कि सरकार ने केंद्र सरकार के पास मानसून में प्राकृतिक आपदा से 1100 करोड़ के नुकसान की रिपोर्ट आपदा राहत राशि जारी करने के लिए भेजी है। प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले हिमाचल में केंद्र से आपदा राहत राशि के रूप में 200 करोड़ की अग्रिम धनराशि हासिल कर ली थी। उनका कहना है केंद्र सरकार से पत्र आने के बाद ही स्पष्ट होगा कि 239.31 करोड़ की राशि 200 करोड़ के अतिरिक्त होगी या फिर इस राशि को काटकर हिमाचल को आपदा राहत राशि दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed