{"_id":"6288f3597fe1c860a93e6ddd","slug":"22-slums-ashes-in-himachal-s-nalagarh-two-workers-scorched-cattle-burnt-alive","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fire case: हिमाचल के नालागढ़ में 22 झुग्गियां राख, दो कामगार झुलसे, जिंदा जले मवेशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fire case: हिमाचल के नालागढ़ में 22 झुग्गियां राख, दो कामगार झुलसे, जिंदा जले मवेशी
Sat, 21 May 2022 07:43 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, नालागढ़ (सोलन)
संवाद न्यूज एजेंसी, नालागढ़ (सोलन)
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 21 May 2022 07:43 PM IST
सार
न्यू नालागढ़ के रखराम सिंह गांव में आग की चपेट में आने से 22 झुग्गियां राख हो गईं हैं। इस अग्निकांड में दो प्रवासी कामगार झुलस गए हैं।
विज्ञापन
नालागढ़ में 22 झुग्गियां राख
- फोटो : संवाद
विस्तार
प्रवासी कामगारों की झुग्गियों में शुक्रवार देर रात करीब पौने तीन बजे अचानक आग लग गई। न्यू नालागढ़ के रखराम सिंह गांव में आग की चपेट में आने से 22 झुग्गियां राख हो गईं हैं। इस अग्निकांड में दो प्रवासी कामगार झुलस गए हैं। आग फैलती देख रोते-बिलखते बिहार के प्रवासी कामगार बच्चों को लेकर जान बचाने के लिए भागे, लेकिन सामान नहीं निकाल पाए। मवेशियों को खोलने तक का मौका नहीं मिला। आग की चपेट में आने से एक गाय, एक बकरी, एक भैंस का बच्चा और 12 मुर्गे जिंदा जल गए। इसके अलावा एक स्कूटी भी जल गई है। फायर ब्रिगेड को आग को काबू करने में करीब ढाई घंटे लग गए।
विज्ञापन
आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। बताया जा रहा है कि आग दिनकर साहनी की झुग्गी से भड़की और एक के बाद एक साथ लगतीं झुग्गियों में फैल गई। आग बुझाते हुए कामेश्वर और श्याम सहानी झुलस गए हैं। दिनकर सहानी ने बेटी की शादी के लिए सामान रखा था जो जलकर राख हो गया है। झुग्गियों में रखा खाने-पीने का सामान, नकदी, एटीएम कार्ड, बैंकों की कापियां, आधार कार्ड और मोबाइल फोन आदि सभी कुछ जल गया है।
विज्ञापन
इस घटना में करीब 150 लोग प्रभावित हुए हैं। सभी कामगारों को अस्थायी तौर पर नगर परिषद के भवन में ठहराया गया है। यहीं पर इनके खाने और सोने का इंतजाम किया गया है। फायर ऑफिसर जयपाल सिंह ने बताया कि आग से करीब 10 लाख रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई है। शनिवार सुबह नालागढ़ के तहसीलदार ऋषभ शर्मा भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि नुकसान का मूल्यांकन किया जा रहा है। जिन लोगों को ज्यादा नुकसान हुआ है, उन्हें 5,000 और अन्य लोगों को 3,000 रुपये मुआवजा राशि दी जाएगी।
विज्ञापन