फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   22 sheep and goats crushed to death under Bus in Una Himachal Pradesh

निजी बस ने कुचल डालीं भेड़ें, 22 की मौत

Sat, 02 Feb 2019 11:53 AM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: ashok chauhan Updated Sat, 02 Feb 2019 11:53 AM IST
विज्ञापन
22 sheep and goats crushed to death under Bus in Una Himachal Pradesh

झलेड़ा में गगरेट-ऊना मुख्य मार्ग पर निजी बस ने भेड़ों के झुंड को कुचल दिया। हादसे में 22 भेड़ों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 22 भेड़ें गंभीर रुप से घायल हुई हैं। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस और पशु पालन विभाग के चिकित्सक मौके पर पहुंची।

विज्ञापन


पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। कांगड़ा के बैजनाथ से गद्दी समुदाय के लोग ऊना के लालसिंगी में रह रहे हैं।  सुबह गद्दी भेड़ों के झुंड को लेकर जा रहे था। भेड़ों का झुंड जब झलेड़ा के पास पहुंचे तो घालुवाल की तरफ से आ रही एक निजी बस ने भेड़ों के झुंड को कुचल दिया।
विज्ञापन


22 भेड़ों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हादसे में 22 भेड़ें घायल हुई हैं। बताया जा रहा है कि बस चालक बस को अपने रूट के लिए ऊना बस स्टैंड पर ले जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


भेड़पालक विक्रम ने बताया कि दिन में ट्रैफिक न होने के कारण ही वो सुबह सवेरे भेड़ों को ले जा रहे थे। हादसे में उन्हें भारी नुकसान हुआ है। इधर, हादसे की सूचना मिलते ही पशु पालन विभाग की टीम मौके पर पहुंची।


डॉ. परमेश डोगरा, डॉ. निशांत रणौत, डॉ. मोहित चौधरी, डॉ. हरीश जसवाल ने अपनी टीम के साथ घायल भेड़ों का उपचार किया। उधर, एसपी दिवाकर शर्मा का कहना है कि पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed