{"_id":"5cc9d771bdec220756710f37","slug":"21556731761-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेक से तनख्वाह देने पर भड़के कर्मचारी, आंदोलन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेक से तनख्वाह देने पर भड़के कर्मचारी, आंदोलन की चेतावनी
Thu, 02 May 2019 11:26 AM IST
शिमला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 02 May 2019 11:26 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में पेयजल व्यवस्था का जिम्मा संभाल रही शिमला जल प्रबंधन निगम लिमिटेड कंपनी के कर्मचारियों ने कंपनी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
विज्ञापन
चेक से सैलरी देने से नाराज इन कर्मचारियों ने इस महीने तनख्वाह लेने से भी इंकार कर दिया।
इनका कहना है कि जब तक बैंक खाते में तनख्वाह नहीं दी जाएगी, कर्मचारी इसका बहिष्कार करेंगे। इसी सिलसिले में आईपीएच कर्मचारी महासंघ से संबंधित भारतीय मजदूर संघ ने बुधवार को बैठक भी की। इसमें कर्मचारियों की मांगों पर चर्चा की गई। बैठक में कंपनी कार्यालय में तैनात कर्मचारियों के अलावा सभी पंपिंग स्टेशनों में तैनात कर्मी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
कर्मचारियों ने कहा कि पहले की तरह उन्हें खाते में ही तनख्वाह का भुगतान किया जाए। कंपनी अभी चेक से तनख्वाह दे रही है जिससे भविष्य निधि, सीपीएफ और बीमा राशि आदि को लेकर परेशानियां झेलनी पड़ेंगी।
विज्ञापन
महामंत्री दिनेश कुमार ने कहा कि कुछ कर्मचारियों ने अप्रैल में जीपीएफ के लिए आवेदन किया था लेकिन उन्हें नहीं मिल पाया। इस बारे में कंपनी के एमडी को भी ज्ञापन सौंपा था लेकिन कर्मचारियों को कोई राहत नहीं मिली है।