{"_id":"5c8a88bcbdec2214632593f4","slug":"21552582844-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटशेरा कॉलेज में दराट बैग में डालकर पहुंच गया छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटशेरा कॉलेज में दराट बैग में डालकर पहुंच गया छात्र
Fri, 15 Mar 2019 10:40 AM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 15 Mar 2019 10:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजीव गांधी महाविद्यालय कोटशेरा में एक छात्र के बैग में दराट (तेजधार हथियार) मिलने से कॉलेज प्रबंधन में हड़कंप मचा हुआ है। प्राचार्य पीके सलारिया को इस बाबत गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद वीरवार को कैंपस में छात्रों के बैग चेक किए तो यह तेजधार हथियार बरामद हुआ।
विज्ञापन
दराट को कब्जे में लेकर छात्र से पूछताछ की लेकिन छात्र ने अब तक की पूछताछ में यह कबूल नहीं किया है कि यह बैग उसका है। छात्र का कहना है कि यह बैग किसी और का था, उसने उसे रखने के लिए दिया था। दराट मिलने की इस घटना के बाद कॉलेज प्राचार्य के आदेशों पर मामला छानबीन के लिए कॉलेज की अनुशासन समिति को सौंपा है। अब समिति छात्र से पूछताछ करेगी।
विज्ञापन
प्राचार्य पीके सलारिया ने माना कि एक छात्र के बैग से दराट मिला है। पुलिस को भी इस पूरे मामले की छानबीन करने को लेकर शिकायत दी है ताकि यह पता चल सके कि तेजधार हथियार कॉलेज में लाने का मकसद क्या था?
विज्ञापन
अनुशासनहीनता नहीं होगी बर्दाशत : सलारिया
प्राचार्य पीके सलारिया ने साफ किया है कि कॉलेज परिसर में किसी तरह की अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। छात्र कॉलेज में सिर्फ पढ़ाई करने आए। कॉलेज में आयोजित की जाने वाली गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेकर अपनी ऊर्जा का सही इस्तेमाल करें। कहा कि अनुशासन समिति की रिपोर्ट के आधार पर इस छात्र के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
हथियार लाने वाला छात्र एसएफआई का कार्यकर्ता : चौहान
एबीवीपी के जिला शिमला के संयोजक विक्रांत चौहान ने इस मामले की निंदा की है। उनका आरोप है कि यह छात्र एसएफआई का कार्यकर्ता है। एसएफआई शिक्षण संस्थानों में माहौल खराब करने का कार्य कर रही है। अभी नया सत्र शुरू ही हुआ है कि वामपंथिओं ने अपने रक्तरंजित इतिहास का परिचय देना शुरू कर दिया है ।
27 फरवरी को एसएफआई के कार्यकर्ताओं ने एबीवीपी के कार्यकर्ताओं पर हथियार से हमला किया था। इसमें दो को सिर पर चोटें आई थीं। एसएफआई बौखलाहट में अब हिंसा पर उतर आई है। उन्होंने कॉलेज प्रशासन से मांग की है कि हथियारों के साथ कैंपस में घूम रहे गुंडा तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।