फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   सौ घंटे का श्रमदान युवाओं को दिला सकता है दो लाख इनाम

सौ घंटे का श्रमदान युवाओं को दिला सकता है दो लाख इनाम

Fri, 11 May 2018 09:48 PM IST
Updated Fri, 11 May 2018 09:48 PM IST
विज्ञापन
सौ घंटे का श्रमदान युवाओं को दिला सकता है दो लाख इनाम
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शिमला। सौ घंटे का श्रमदान युवाओं को दो लाख का इनाम दिला सकता है। नेहरू युवा केंद्र तीन चरणों में स्वच्छता अभियान से जुड़ी प्रतियोगिता करवाएगा। जिला, राज्य और फिर राष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिता होगी। जिला स्तर पर पहला स्थान हासिल करने पर तीस हजार, दूसरा स्थान पाने पर बीस और तृतीय स्थान पर रहने के लिए दस हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा। राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले को 50 हजार, द्वितीय को 30 हजार और तृतीय स्थान प्राप्त करने पर 20 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।
इसके बाद राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले युवा तथा युवा मंडल को दो लाख रुपये का इनाम और प्रशस्ति पत्र, दूसरा स्थान प्राप्त करने वाले को एक लाख और तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले को 50 हजार रुपये के पुरस्कार दिया जाएगा।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में अकेले और समूह में भाग लेकर भी हिस्सा लिया जा सकता है। एनवाई के जिला युवा समन्वयक प्रभात कुमार ने बताया कि नेहरू युवा केंद्र शिमला के सदस्यों के लिए प्रतियोगिता होगी। पहले चरण में स्वच्छता जागरूकता के लिए विभिन्न गतिविधियां करवाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

द्वितीय चरण में शौचालय निर्माण करवाना तथा इस संदर्भ में विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से जागरूकता फैलाना होगा। इसके अतिरिक्त तीसरे चरण के लिए ठोस कचरा प्रबंधन पर कार्यक्रम होंगे। युवा प्रतियोगिता में भाग लेकर अपने ही क्षेत्र में प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन कर पुरस्कार पा सकता है। इच्छुक युवा पंजीकरण और अन्य जानकारी प्राप्त करने के लिए नेहरू युवा केंद्र के दूरभाष नंबर 0177-2657178 और 94182-86812 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed