{"_id":"5ae360264f1c1b3b0a8b6d44","slug":"21524850726-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा छेड़छाड़ मामला..","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रा छेड़छाड़ मामला..
Updated Fri, 27 Apr 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्रा से छेड़छाड़ मामले में आरोपी शिक्षक सस्पेंड
जांच कमेटी ने शिक्षा निदेशक को सौंपी रिपोर्ट
मामले में छात्राओं और शिक्षकों के दर्ज किए बयान
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी के एक सरकारी स्कूल में छठी और सातवीं कक्षा की छात्राओं के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें करने के मामले में आरोपी शिक्षक को शुक्रवार को सस्पेंड कर दिया गया है। स्कूल में इसको लेकर वीरवार को हुए हंगामे और शिक्षक की धुनाई के एक दिन बाद निदेशालय से मामले की जांच और पूछताछ के लिए निदेशालय से एक टीम स्कूल में पहुंची। टीम के सदस्यों ने स्कूल में सेवारत छह शिक्षकों और छठी और सातवीं कक्षा के विद्यार्थियों से बात कर उनके पूरे मामले को लेकर बयान दर्ज किए गए। देर शाम तक जांच करने गई टीम ने निदेशक प्रारंभिक शिक्षा मनमोहन शर्मा को प्रारंभिक जांच की रिपोर्ट सौंपी। इसी के आधार पर निदेशालय ने आरोपी शिक्षक को सस्पेंड कर दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक रिपोर्ट में छात्र-छात्राओं, पीड़ित छात्रा और बीते रोज अभिभावकों, स्कूल प्रभारी सहित अन्य शिक्षकों के बयानों में सामने आया कि पूर्व में भी इस शिक्षक के खिलाफ अभिभावकों ने बच्ची की शिकायत पर स्कूल को शिकायत की थी। उस समय इस शिक्षक ने बाकायदा माफी मांगी थी और विभाग की ओर से उसे एक चेतावनी पत्र भी जारी किया गया था। उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा राकेश वशिष्ठ ने बताया कि आरोपी शिक्षक के खिलाफ थाने में दर्ज एफआईआर की प्रति थाना पुलिस से मांगी गई है। इस मामले में जांच निदेशालय स्तर पर गठित कमेटी ही कर रही थी, इसलिए आगामी कार्रवाई निदेशालय स्तर पर ही होगी। वीरवार को शहर एक मिडिल स्कूल में लोगों ने एक शिक्षक को छठी और सातवीं कक्षा की छात्राओं के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें करने के आरोप लगाकर पीटा था। इस पर स्कूल में लगभग पूरा दिन हंगामा होता रहा। पुलिस स्कूल पहुंची और आरोपी शिक्षक को हिरासत में ले लिया था, जिसकी देर शाम को गिरफ्तारी कर ली गई थी।
सस्पेंड कर दिया गया है आरोपी शिक्षक : निदेशक
प्रारंभिक शिक्षा निदेशक मनमोहन शर्मा ने माना कि शुक्रवार को छात्रा से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी शिक्षक को सस्पेंड कर दिया गया है। मामले की जांच को गठित कमेटी ने शुक्रवार को स्कूल में जा कर छठी और सातवीं कक्षा के छात्र-छात्राओं सहित शिक्षकों के बयान दर्ज कर जांच पूरी की। पूर्व में आरोपी शिक्षक के खिलाफ छात्राओं से छेड़छाड़ की शिकायत आई थी। उस समय स्कूल स्तर पर बनी एंटी सेक्सुअल हरासमेंट कमेटी और विभाग ने जांच कर उसे लिखित में चेतावनी पत्र जारी किया था। अब चूंकि शिक्षक पर इतने गंभीर आरोप लगे हैं और उसके खिलाफ अभिभावकों ने पुलिस में भी मामला दर्ज करवाया है। इसकी प्रारंभिक जांच के करवाने के बाद उसे सस्पेंड कर दिया गया है।
30 अप्रैल तक पुलिस हिरासत में भेजा आरोपी
छात्रा से छेड़छाड़ मामले में गिरफ्तार शिक्षक को पुलिस ने शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे तीस अप्रैल तक पुलिस हिरासत में भेजा गया है।