{"_id":"59fdfe7b4f1c1b72548bad91","slug":"21509817979-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गिरि से बढ़ी सप्लाई, आज से भरपूर पानी देने का दावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गिरि से बढ़ी सप्लाई, आज से भरपूर पानी देने का दावा
Updated Sat, 04 Nov 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला। शहर में चल रहे जल संकट के बीच नगर निगम ने रविवार से पानी की नियमित सप्लाई देने का दावा किया है। निगम का कहना है कि गिरि परियोजना को अब पूरी तरह से दुरुस्त कर लिया गया है। इससे शहर को पहले की तरह 18 एमएलडी पानी मिलने लगा है। सभी परियोजनाओं से शनिवार को कुल 47.09 एमएलडी पानी की पंपिंग हुई है। इसमें से शहर को 42 एमएलडी पानी मिला है जो सामान्य है। ऐसे में रविवार से पानी की नियमित सप्लाई की जा सकेगी। निगम प्रशासन के अनुसार जिन इलाकों में पेयजल वितरण सिस्टम गड़बड़ा गया है, उसे जल्द पटरी पर लाया जाएगा। निगम अभियंता विजय गुप्ता का कहना है कि शहर के लिए पानी की सप्लाई बढ़ गई है। रविवार से हर वार्ड में नियमित पानी की सप्लाई की जाएगी। मेयर कुसुम सदरेट का कहना है कि अब पानी की सप्लाई सामान्य हो गई है। जिन वार्डों में ज्यादा किल्लत है, वहां सप्लाई नियमित कर दी जाएगी।
आज इन इलाकों में आएगा पानी
निगम के मुताबिक रविवार को सेंट्रल जोन के कृष्णानगर, बसस्टैंड, मालरोड, सब्जी मंडी, लोअर बाजार, रामबाजार, गंज बाजार, रिज मैदान, लक्कड़ बाजार एरिया में पानी की सप्लाई दी जाएगी।
विज्ञापन
आज इन इलाकों में आएगा पानी
निगम के मुताबिक रविवार को सेंट्रल जोन के कृष्णानगर, बसस्टैंड, मालरोड, सब्जी मंडी, लोअर बाजार, रामबाजार, गंज बाजार, रिज मैदान, लक्कड़ बाजार एरिया में पानी की सप्लाई दी जाएगी।
विज्ञापन