{"_id":"59ecd0084f1c1b71548b8765","slug":"21508691976-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नामांकन का आखिरी दिन आज, कई दिग्गज ठोकेंगे दावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नामांकन का आखिरी दिन आज, कई दिग्गज ठोकेंगे दावा
Updated Sun, 22 Oct 2017 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला। विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन भरने का सोमवार को आखिरी दिन है। ऐसे में राजधानी की तीनों विधानसभा सीटों के लिए कांग्रेस, भाजपा और माकपा के कई दिग्गज नेता नामांकन करेंगे। भाजपा और कांग्रेस से बागी हुए कई बागी नेता भी नामांकन भरने पहुंच रहे हैं।
तय कार्यक्रम के अनुसार शिमला ग्रामीण सीट से विक्रमादित्य सिंह दोपहर साढ़े 12 बजे नामांकन भरेंगे। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह भी उनके साथ मौजूद रहेंगे। इससे पहले सुबह साढ़े 11 बजे से साढ़े 12 बजे तक चौड़ा मैदान से उपायुक्त कार्यालय तक रैली भी निकाली जाएगी। भाजपा की ओर से प्रमोद शर्मा इस सीट पर अपना नामांकन भरेंगे। वह भी रैली के बाद अपना नामांकन भरने जा रहे हैं। शिमला शहरी सीट से कांग्रेस के हरभजन सिंह भज्जी और भाजपा की ओर से विधायक सुरेश भारद्वाज नामांकन भरेंगे। उधर, कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार विजय ज्योति सेन भी पर्चा दाखिल करेंगी।
रैली के बाद माकपा उम्मीदवार भी भरेंगे पर्चा
शिमला शहरी और कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र से माकपा के उम्मीदवार भी नामांकन भरेंगे। दोनों उम्मीदवार सुबह 11 बजे एजी चौक से उपायुक्त कार्यालय तक रैली निकालेंगे। शिमला शहरी सीट से पूर्व मेयर संजय चौहान और कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र से कुलदीप सिंह तंवर दोपहर साढ़े 12 बजे अपना नामांकन भरेंगे।
विज्ञापन
ये बागी भी दे सकते हैं चुनौती
शिमला। शिमला शहरी सीट हरीश जनारथा भी नामांकन कर सकते हैं। कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा से बागी हुए प्रेम ठाकुर, वीडी शर्मा भी नामांकन कर चुनौती दे सकते हैं। इसी तरह शिमला शहरी सीट से भी भाजपा पार्षद संजीव ठाकुर मैदान में उतरने का दावा कर रहे हैं। इनके अलावा कई आजाद उम्मीदवार भी नामांकन भरने पहुंचेंगे। अब तक इन तीन सीटों के लिए कुल पांच उम्मीदवार नामांकन भर चुके हैं।
रैली के जरिये शक्ति प्रदर्शन की तैयारी
कांग्रेस, भाजपा और माकपा के उम्मीदवार नामांकन से पहले रैलियां भी निकालने जा रहे हैं। इस बाबत जिला प्रशासन से अनुमति भी ली गई है। तीनों ही पार्टियां ज्यादा से ज्यादा समर्थक लाकर अपना दम दिखाने की भी कोशिश करेंगी। नामांकन भरने के लिए उम्मीदवार के साथ सिर्फ चार ही लोग उपायुक्त कार्यालय में दाखिल हो सकेंगे।