{"_id":"593af5524f1c1b6c258b4589","slug":"21497036114-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड: टाप टेन सूची पर मिलक का कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड: टाप टेन सूची पर मिलक का कब्जा
Updated Sat, 10 Jun 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
टाप टेन सूची पर मिलक का कब्जा
दसवीं और 12 वीं के बच्चों ने दिखाया कमाल
रामपुर (ब्यूरो)। यूपी बोर्ड की दसवीं और 12 वीं की परीक्षा का परिणाम घोषित होने के बाद जिले की टाप टेन सूची में मिलक के बच्चों का जलवा कायम रहा। शहर से लेकर जिले के तमाम इलाकों के बच्चे टाप टेन सूची से गायब रहे। मिलक क्षेत्र के बच्चों की इस तरह की छलांग चर्चा का विषय बनी हुई है।
यूपी बोर्ड की दसवीं व 12 वीं का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। घोषित परिणाम के बाद जो जिले की टाप टेन सूची तैयार की गई उसमें तो मिलक के बच्चों ने ही धमाल मचा दिया। दसवीं की टाप टेन सूची में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज मिलक व कलावती इंटर कालेज के छात्रों का कब्जा रहा। शुरू के चार पायदान पर मिलक के इन बच्चों का कब्जा रहा। दसवीं की टाप टेन सूची में ज्यादातर बच्चे मिलक क्षेत्र के स्कूलों के ही हैं। हालांकि सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज रामपुर के चार बच्चों ने भी टाप टेन सूची में जगह बनाई है। इसके अलावा शाहबाद की एक जबकि टांडा क्षेत्र के तीन बच्चों ने कब्जा जमाया है। टाप टेन सूची से शहर के तमाम नामचीन स्कूल गायब रहे। इसके अलावा बिलासपुर, स्वार, सैदनगर समेत अन्य इलाकों के बच्चों के नाम नहीं थे। यही स्थिति इंटर में भी रही। इंटर की टाप टेन सूची में पहला स्थान हासिल करने वाली जानकी इंटर कालेज मिलक की चित्र लेखा गंगवार ने मंडल ही नहीं बल्कि प्रदेश की टाप टेन सूची में भी आठवां स्थान हासिल किया। 12 वीं की सूची में मिलक के सरस्वती इंटर कालेज, कलावती इंटर कालेज, जानकी इंटर कालेज मिलक के बच्चों ने दबादबा कायम किया। इसके अलावा रामपुर समेत जिले के तमाम स्थानों के स्कूलों के बच्चे गायब रहे। टाप टेन सूची में मिलक के स्कूलों पर कब्जे को लेकर तरह-तरह की चरचाएं शुरू हो गई हैं। टापर्स के घर में खुशियां छाई हुई हैं।