फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   21 to 40 year old young generation is drug alcohol and smoking addicted dharamshala himachal

करियर बनाने की उम्र में नशे की लत ने जकड़े युवा, रिपोर्ट में खुलासा

Sun, 14 Apr 2019 02:29 PM IST
अरविन्द ठाकुर हरीश चंद्र, अमर उजाला, धर्मशाला
हरीश चंद्र, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 14 Apr 2019 02:29 PM IST
विज्ञापन
21 to 40 year old young generation is drug alcohol and smoking addicted dharamshala himachal
सांकेतिक तस्वीर

जिस उम्र में व्यक्ति अपने करियर के बारे में सबसे ज्यादा चिंतित रहता है, उसी आयु वर्ग में लोग सबसे अधिक नशे की चपेट में आते हैं। इस बात का खुलासा नशा मुक्ति केंद्र धर्मशाला की वार्षिक रिपोर्ट में हुआ है। नशा मुक्ति केंद्र ने अप्रैल 2018 से मार्च 2019 तक कुल 123 लोगों को नशे की लत से बाहर निकाला। इनमें सबसे ज्यादा 21 से 40 वर्ष के 98 व्यक्ति हैं।

विज्ञापन


इसके अलावा 11 से 20 साल तक के सात, 41 से 50 साल तक के 14 और 51 से 60 वर्ष के सिर्फ चार व्यक्ति शामिल हैं। जिन्हें एक साल में नशा मुक्ति केंद्र के कर्मचारियों ने नशे से मुक्त किया।
विज्ञापन


उधर, नशा मुक्ति केंद्र धर्मशाला के प्रभारी ओपी शर्मा ने कहा कि युवा वर्ग सबसे ज्यादा नशे की चपेट में आ रहा है। केंद्र ने इस साल 123 लोगों का नशा छुड़वाया है। नशा मुक्ति केंद्र धर्मशाला में सालभर में कांगड़ा जिले के सबसे ज्यादा 104, चंबा के 11, किन्नौर के दो, मंडी के दो और बाहरी राज्यों के दो लोगों से नशे की लत को दूर किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शराब और चरस के सबसे ज्यादा मामले
नशा मुक्ति केंद्र धर्मशाला में एक साल में जिन 123  लोगों से नशा छुड़वाया गया, उसमें सबसे ज्यादा शराब के 46 मामले थे। इसके अलावा चरस के 38, नशीली दवाइयों के 13, अन्य दवाइयों के छह, हेरोइन के 16, अफीम का एक का मामला शामिल है। 


अविवाहित सबसे ज्यादा नशे के आदी
नशा मुक्ति केंद्र के 123 मामलों में बेरोजगार 31, पार्ट टाइम कर्मचारी 23, फुल टाइम कर्मचारी 10, सेल्फ इंप्लाई 35 और छात्रों की संख्या 24 थी। इसमें 47 विवाहित और 76 अविवाहित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed