फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   20th International Match in hpca cricket stadium dharamsala on 1 March 2023

HPCA Dharamshala: धर्मशाला में एक मार्च को खेला जाएगा 20वां अंतरराष्ट्रीय मैच

Wed, 25 Jan 2023 01:01 PM IST
अरविन्द ठाकुर मोहिंद्र सिंह, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
मोहिंद्र सिंह, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 25 Jan 2023 01:01 PM IST
सार

एचपीसीए सचिव अवनीश ने बताया कि धर्मशाला में अब तक टी-20, वनडे और टेस्ट मैच को मिलाकर 19 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले गए हैं।

विज्ञापन
20th International Match in hpca cricket stadium dharamsala on 1 March 2023
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला। - फोटो : संवाद

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में एक से पांच मार्च तक 20वां अंतरराष्ट्रीय मैच खेला जाएगा। वर्ष 2003 में स्टेडियम में रणजी मैच शुरू होने के बाद करीब दस साल बाद धर्मशाला को 2013 में पहले अंतरराष्ट्रीय मैच की मेजबानी का मौका मिला था। 27 जनवरी, 2013 को धर्मशाला में भारत और इंग्लैंड के बीच एक दिवसीय मैच खेला गया था। अब तक धर्मशाला में 19 अंतरराष्ट्रीय मैच हो चुके हैं। 19 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 14 मैच टी-20, चार एक दिवसीय और एक टेस्ट मैच शामिल हैं।

विज्ञापन


धर्मशाला में भारतीय टीम ने चार एक दिवसीय, पांच टी-20 मैच और एक टेस्ट मैच खेला है। इनमें दो टी-20 मैच बारिश के कारण धुल गए थे। नौ टी-20 मैच अन्य देशों के बीच खेले गए हैं। एचपीसीए सचिव अवनीश ने बताया कि धर्मशाला में अब तक टी-20, वनडे और टेस्ट मैच को मिलाकर 19 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले गए हैं। इनमें भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच एक टेस्ट मैच भी शामिल हैं, जबकि दूसरा टेस्ट मैच एक मार्च से भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा। उन्होंने कहा कि वर्ष 2010 से 2013 तक आईपीएल के नौ मैच भी खेले जा चुके हैं।
विज्ञापन


धर्मशाला स्टेडियम में कब कौन मैच हुआ
टेस्ट मैच             टीमें
25 मार्च 2017   भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया

एक दिवसीय मैच
1. 27 जनवरी 2013 भारत बनाम इंग्लैंड
2. 17 अक्तूबर 2014 भारत बनाम वेस्टइंडीज
3. 16 अक्तूबर 2016 भारत बनाम न्यूजीलैंड
4. 10 दिसंबर 2017 भारत बनाम श्रीलंका

टी-20 मैच
1 2 अक्तूबर 2015 भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका
2 9 मार्च 2016 बंगलादेश बनाम नीदरलैंड (टी-20 विश्व कप)
3 9 मार्च 2016 आयरलैंड बनाम ओमान (टी-20 विश्व कप)
4 11 मार्च 2016 बंगलादेश बनाम आयरलैंड (टी-20 विश्व कप)
5 11 मार्च 2016 नीदरलैंड बनाम ओमान (टी-20 विश्व कप)
6 13 मार्च 2016 बंगलादेश बनाम ओमान (टी-20 विश्व कप)
7 13 मार्च 2016 आयरलैंड बनाम नीदरलैंड (टी-20 विश्व कप)
8 18 मार्च 2016 आस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड (टी-20 विश्व कप)
9 15 सितंबर 2019 भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका (मैच रद्द)
10 12 मार्च 2020 भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका (मैच रद्द)
11. 26 फरवरी 2022 भारत बनाम श्रीलंका
12. 27 फरवरी 2022 भारत बनाम श्रीलंका

महिला (टी-20 विश्व कप) के मैच
1. 22 मार्च 2016 भारत बनाम इंग्लैंड
2. 24 मार्च 2016 इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed