{"_id":"631c6b172e150416117694ac","slug":"205-doctors-will-be-recruited-in-ayush-department-himachal-process-starts","type":"story","status":"publish","title_hn":"Doctors Recruitment: आयुष विभाग में भर्ती होंगे 205 डॉक्टर, प्रक्रिया शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Doctors Recruitment: आयुष विभाग में भर्ती होंगे 205 डॉक्टर, प्रक्रिया शुरू
Sat, 10 Sep 2022 04:21 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 10 Sep 2022 04:21 PM IST
सार
हिमाचल प्रदेश में एलोपैथी और आयुष विभाग में लंबे समय से डॉक्टरों के पद रिक्त हैं। एलोपैथी में पहले ही पांच सौ डॉक्टरों के पद भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
विज्ञापन
डॉक्टरों की भर्ती
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले आयुष विभाग में 205 डॉक्टरों की भर्ती होगी। इनमें 105 पद कमीशन और 100 पद बैचवाइज भरे जाएंगे। सरकार ने बैचवाइज पद भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इन दिनों दस्तावेजों के सत्यापन की प्रक्रिया चल रही है। जल्द मेडिकल अफसरों के नियुक्ति आदेश जारी किए जाएंगे। प्रदेश में अधिकांश प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फार्मासिस्ट के हवाले हैं। ये पद भरने से डॉक्टरों की कमी दूर होगी। इन डॉक्टरों की तैनाती छह जिलों में की जाएगी। इनमें शिमला, सोलन, कुल्लू, मंडी, लाहौल-स्पीति और किन्नौर जिला शामिल हैं।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि हिमाचल प्रदेश में एलोपैथी और आयुष विभाग में लंबे समय से डॉक्टरों के पद रिक्त हैं। एलोपैथी में पहले ही पांच सौ डॉक्टरों के पद भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अटल विश्वविद्यालय मंडी ने पहले ही 300 डॉक्टरों के पदों के लिए साक्षात्कार लिए हैं, जबकि अन्य 200 कमीशन के माध्यम से भरे जाएंगे। इसी तरह अब आयुष विभाग में भी डॉक्टरों की कमी को दूर किया जा रहा है। आयुर्वेद विभाग के सचिव राजीव शर्मा ने बताया कि आयुष विभाग में डॉक्टरों के पद भरने की प्रक्रिया चल रही है। जल्द स्वास्थ्य केंद्रों में इनकी तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन
हिमाचल में धड़ाधड़ खुल रहे स्वास्थ्य केंद्र
हिमाचल में धड़ाधड़ आयुर्वेद स्वास्थ्य केंद्र खोले जा रहे हैं। हर बार कैबिनेट की बैठक में नए आयुर्वेद स्वास्थ्य केंद्र खोलने और अपग्रेड करने को मंजूरी दी जा रही है। ऐसे में सरकार इनमें डाक्टरों की तैनाती करने में जुटी है।
विज्ञापन