फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   अब कंपनी तय करेगी व्यावसायिक उपभोक्ताओं का पानी बिल

अब कंपनी तय करेगी व्यावसायिक उपभोक्ताओं के पानी बिलों की दरें

Wed, 31 Oct 2018 10:24 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 31 Oct 2018 10:24 AM IST
विज्ञापन
अब कंपनी तय करेगी व्यावसायिक उपभोक्ताओं का पानी बिल

शहर में आठ हजार से अधिक व्यावसायिक उपभोक्ताओं के पानी बिल की दरें अब कंपनी तय करेगी। कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर अपनी बैठकों में नई दरों पर फैसला ले सकेंगे। अब तक नगर निगम के सदन में ही घरेलू और व्यावसायिक उपभोक्ताओं के पानी बिल की दरें निर्धारित की जाती थीं। लेकिन अब निगम का सदन सिर्फ घरेलू उपभोक्ताओं के पानी बिल की दरें ही तय कर पाएगा।

विज्ञापन


शहर की पेयजल व्यवस्था संभाल रही शिमला जल प्रबंधन निगम लिमिटेड कंपनी ही आने वाले सालों में व्यावसायिक उपभोक्ताओं के बिल बढ़ोतरी पर फैसला लेगी। मंगलवार को सदन में निगम आयुक्त पंकजराय ने सरकार की इस अधिसूचना के बारे में पार्षदों को अवगत करवाया। कंपनी पानी की लीकेज रोकने के अलावा गरीब उपभोक्ताओं को कई सुविधाएं देगी। इनमें कनेक्शन लेने की प्रक्रिया आसान की जाएगी जबकि बिल की अदायगी किस्तों में देने की सुविधा दी जाएगी। इस दौरान डिप्टी मेयर राकेश शर्मा, पार्षद दिवाकर शर्मा, शैलेंद्र चौहान ने मर्ज एरिया के व्यावसायिक कनेक्शनों को घरेलू में बदलने का मामला भी उठाया। आयुक्त ने कहा कि इसके लिए नियम बन रहे हैं।
विज्ञापन


बीओडी में शामिल होंगे डिप्टी मेयर
सदन ने प्रस्ताव पारित किया कि कंपनी की बीओडी में संयुक्त आयुक्त की जगह उप महापौर को शामिल किया जाए। इसके अलावा बीओडी में महिला सदस्य समेत तीन अन्य सदस्यों को भी जगह देने का प्रस्ताव पारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टुटीकंडी-जाखू रोपवे को एक साल की एक्सटेंशन
साढ़े तीन साल से लटके पड़े टुटीकंडी-जाखू रोपवे को नगर निगम ने फिर एक साल की एक्सटेंशन दे दी है। अभी तक रोपवे का काम शुरू नहीं हो पाया है। निगम आयुक्त ने बताया कि रोपवे निर्माण को लेकर कई विभागों से मंजूरी चाहिए। एक अक्तूबर को फारेस्ट केस बनाकर भेज दिया है। इसकी मंजूरी के बाद काम शुरू होगा। करीब साढ़े दस करोड़ रुपये के इस प्रोजेक्ट को बनाने की समय सीमा 31 अक्तूबर 2018 को खत्म हो रही है। इसीलिए निगम ने इसे एक साल की और एक्सटेंशन दे दी।

गरीबों के लिए मल्याणा में बनेंगे घर
पीएम आवास योजना के तहत 54 परिवारों को सस्ते मकान देने के प्रस्ताव को बैठक में मंजूरी दी गई। इसके अलावा शहर के गरीब परिवारों के लिए मल्याणा के पास आशियाना बनाया जाएगा। नगर निगम ने इसके लिए जमीन चिन्हित कर ली है। हालांकि, स्थानीय पार्षद कुलदीप ठाकुर ने यहां कॉलेज बनाने के प्रस्ताव का भी मामला उठाया। आयुक्त पंकज राय ने कहा कि दोनों के लिए जगह का ध्यान रखा जाएगा।


रिज टैंक को बचाने के लिए खर्च होंगे 35 लाख
रिज टैंक के लक्कड़ बाजार वाले हिस्से को बचाने के लिए 35 लाख खर्च किए जाएंगे। वर्तमान में जहां घोड़े खड़े किए जा रहे हैं, उसके साथ लगता हिस्सा लगातार धंस रहा है। इसके लिए यहां प्रोटेक्शन वॉल लगाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed