{"_id":"5aa2cc634f1c1b00768b48aa","slug":"201520618595-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेयर-डिप्टी मेयर समेत पार्षदों को सौगात, मानदेय बढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेयर-डिप्टी मेयर समेत पार्षदों को सौगात, मानदेय बढ़ा
Updated Fri, 09 Mar 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेयर-डिप्टी मेयर समेत पार्षदों का मानदेय बढ़ा
मेयर के तीन हजार तो डिप्टी मेयर के दो हजार रुपये बढ़े
स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट की पहली किस्त जल्द मिलने की उम्मीद
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। प्रदेश सरकार ने नगर निगम में चुने हुए प्रतिनिधियों को भी बड़ी सौगात दी है। सरकार ने मेयर-डिप्टी मेयर समेत पार्षदों का मानदेय बढ़ा दिया है। मेयर का मानदेय आठ हजार से बढ़ाकर 11 हजार रुपये कर दिया गया है।
इसी तरह डिप्टी मेयर का मानेदय भी छह हजार से आठ हजार किया गया है। पार्षदों के मानदेय में भी एक हजार रुपये का इजाफा किया गया है। पार्षदों को अब प्रतिमाह पांच हजार रुपये मानदेय दिया जाएगा। नगर निगम में मेयर-डिप्टी मेयर समेत कुल 34 पार्षद हैं। इन्हें अब जल्द बढ़ा हुआ मानदेय जारी किया जाएगा। गौरतलब है कि नगर निगम में भी भाजपा की सरकार है। ऐसे में पार्षदों और मेयर-डिप्टी मेयर के मानदेय में बढ़ोतरी के पहले से कयास लगाए जा रहे थे। उधर, मेयर कुसुम सदरेट ने सरकार का मानदेय बढ़ाने के लिए आभार जताया है।
जल्द मिलेगी स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट की पहली किस्त
2906 करोड़ रुपये के शिमला स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट की पहली किस्त जल्द ही मिलने का दावा किया गया है। सरकार ने प्रोजेक्ट की शुरुआती औपचारिकताएं पूरी करने के बाद केंद्र सरकार से पहली किस्त जारी करने की मांग की है। इसके बारे में प्रपोजल भी भेजा जा चुका है। धर्मशाला स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट की भी पहली किस्त केंद्र से जारी हो चुकी है। ऐसे में उम्मीद है कि शिमला स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के लिए भी पहली किस्त जल्द जारी होगी। हालांकि, निगम को कैपिटल ग्रांट मिलने की उम्मीद थी लेकिन बजट में इसका कोई प्रावधान नहीं किया गया है।