फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   20 percent enhancement of remuneration of SMC teachers

एसएमसी शिक्षकों का मानदेय बढ़ा, 7800 के बजाय अब मिलेंगे इतने रुपये

Tue, 29 Aug 2017 01:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 29 Aug 2017 01:11 PM IST
विज्ञापन
20 percent enhancement of remuneration of SMC teachers

प्रदेश के सरकारी स्कूलों में एसएमसी पालिसी के तहत कार्यरत 4000 से अधिक एसएमसी शिक्षकों का मानदेय 20 फीसदी बढ़ गया है। कैबिनेट के फैसले को पूरा करते हुए शिक्षा विभाग ने सोमवार को मानदेय में बढ़ोतरी की अधिसूचना जारी की।

विज्ञापन


अधिसूचना के मुताबिक अब पीजीटी, टीजीटी और डीपीई को प्रतिमाह 7800 रुपये के बजाय 9360 रुपये मिलेंगे। शास्त्री, एलटी और ड्राइंग टीचर को 5850 रुपये की जगह 7020 रुपये मिलेंगे।
विज्ञापन


जबकि जेबीटी को 4550 रुपये प्रतिमाह की जगह 5460 रुपये दिए जाएंगे। मानदेय में बढ़ोतरी को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

पीजीटी को अब प्रति पीरियड इतने रुपये

20 percent enhancement of remuneration of SMC teachers

आदेशों के तहत जमा एक और जमा दो कक्षा को पढ़ाने वाले पीजीटी को अब प्रति पीरियड 195 रुपये की जगह 234 रुपये, नवीं और दसवीं कक्षा को पढ़ाने वाले पीजीटी को प्रति पीरियड 130 रुपये की जगह 156 रुपये, डीपीई, टीजीटी को 130 रुपये की जगह 156 रुपये, एलटी, शास्त्री, डीएम और जेबीटी को 97.5 रुपये प्रति पीरियड की जगह 117 रुपये दिए जाएंगे।

उधर, एसएमसी पीरियड बेसिस टीचर एसोसिएशन के महासचिव मनोज रौंगटा ने प्रदेश सरकार से शिक्षकों के लिए नीति बनाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सरकार को चार हजार शिक्षकों और उनके परिवारों के हितों की रक्षा करते हुए जल्द से जल्द नीति बनानी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed