फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   20 New Volvo Buses in HRTC.

आरामदायक होगा लंबा सफर, इस हफ्ते आएंगी 20 नई वोल्वो

Mon, 19 Dec 2016 11:23 AM IST
गगन दीप/अमर उजाला, हमीरपुर
गगन दीप/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Mon, 19 Dec 2016 11:23 AM IST
विज्ञापन
20 New Volvo Buses in HRTC.

एचआरटीसी के बेड़े में इस सप्ताह 20 नई वोल्वो बसें शामिल हो जाएंगी। बंगलूरू में सभी नई वोल्वो बसों की मैन्युफेक्चरिंग पूरी हो गई है। जल्द ही वोल्वो बसों का अलॉट बंगलूरू से हिमाचल रवाना होगा। ऐसे में इस सप्ताह के आखिर तक सभी वोल्वों बसों का अलॉट हिमाचल पहुंच जाएगा।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक अधिकतर नई वोल्वो बसों को पुराने रूटों पर ही दौड़ाया जाएगा। वर्तमान में करीब आधा दर्जन रूटों पर पुरानी 13 वोल्वो बसें दौड़ रही हैं। नई बसों के आते ही पुरानी बसों को ऑफ रोड कर दिया जाएगा। इनकी जगह नई वोल्वो बसों को दौड़ाया जाएगा।\
विज्ञापन


जबकि शेष सात नई वोल्वो बसों को पांच नए रूटों पर दौड़ाया जाएगा। इनमें महज दो रूटों पर दो-दो वोल्वो बसें अप डाउन करेंगी, जबकि तीन रूटों पर एक बस ही अप डाउन करेगी। नए रूटों में हमीरपुर से चंडीगढ़, डलहौजी से दिल्ली, शिमला से हरिद्वार, शिमला से कटरा और सरकाघाट से दिल्ली रूट शामिल हैं। नई वोल्वो बसों के आने से यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, एचआरटीसी के प्रबंध निदेशक अशोक तिवारी का कहना है कि बंगलूरू से जल्द ही 20 नई वोल्वो बसें हिमाचल पहुंच जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed