{"_id":"5da877978ebc3e01536a08b7","slug":"2-82-lakh-families-to-be-excluded-from-bpl-list-in-himachal-in-three-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में बीपीएल सूची से तीन साल में बाहर होंगे 2.82 लाख परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में बीपीएल सूची से तीन साल में बाहर होंगे 2.82 लाख परिवार
Thu, 17 Oct 2019 07:46 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 17 Oct 2019 07:46 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के 2.82 लाख परिवारों को तीन साल के भीतर बीपीएल सूची से बाहर किया जाएगा। इन परिवारों का जीवन स्तर बेहतर करेंगे। इन परिवारों को गरीबी रेखा से बाहर निकालने को जयराम सरकार ने मिशन अंत्योदय शुरू किया है।
विज्ञापन
गुरुवार को राजधानी शिमला में प्रेस क्लब ऑफ शिमला की ओर से आयोजित प्रेस से मिलिए कार्यक्रम में ग्रामीण विकास, पंचायती राज और पशुपालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने यह खुलासा किया। उन्होंने कहा कि इस योजना के परिणामस्वरूप हिमाचल देश भर में पहला गरीबी मुक्त राज्य बनेगा।
विज्ञापन
कंवर ने बताया कि मिशन अंत्योदय के तहत इस वर्ष एक लाख परिवारों को गरीबी रेखा से बाहर लाने का लक्ष्य रखा गया है। गरीबी रेखासे वही परिवार बाहर आएंगे, जिनकी आय बढ़ने के अलावा उनके पास मकान होगा, बिजली कनेक्शन व गैस का चूल्हा होगा।
विज्ञापन
बीपीएल परिवार अपनी आय बढ़ाने के लिए यदि बागीचा लगाने के अलावा कैश क्रॉप या फॉरेस्ट लगाना चाहता है, तो उसका सहयोग किया जाएगा। मिशन अंत्योदय की सरकार मानीटरिंग करेगी।