फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   1994 crore rupee loss in himachal pradesh during monsoon season

हिमाचल में मानसून सीजन में 1994 करोड़ का नुकसान, सरकार ने प्रस्तुत की रिपोर्ट

Wed, 05 Dec 2018 05:41 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 05 Dec 2018 05:41 PM IST
विज्ञापन
1994 crore rupee loss in himachal pradesh during monsoon season

राज्य सरकार ने चालू वित्त वर्ष में मानसून के दौरान हिमाचल में कुल 1994 करोड़ की क्षति की रिपोर्ट अतिरिक्त सूचना सहित अंतर मंत्रालय केंद्रीय टीम को सौंप दी है। केंद्र सरकार से इस रिपोर्ट के आधार पर वित्तीय सहायता की संस्तुति के लिए प्रस्तुत किया है। भारी बरसात से बाढ़, भू-स्खलन, बादल फटने और सड़क दुर्घटनाओं में 343 लोगों ने अपनी जानें गंवाईं।

विज्ञापन


अतिरिक्त मुख्य सचिव राजस्व मनीषा नंदा ने बुधवार को शिमला में बताया कि राज्य सरकार ने अंतर मंत्रालय टीम को सूचित किया है कि राज्य को इस वर्ष बरसात के दौरान 1994 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। लोक निर्माण विभाग को सड़कों और पुलों की क्षति का प्रमुख रूप से नुकसान पहुंचा है। इस पर कुल क्षति 881.24 करोड़ रुपए की आंकी गई है।
विज्ञापन


कृषि विभाग को 151.98 करोड़, बागवानी विभाग को 441.83 करोड़, कृषि और बागवानी भूमि को 16.03 करोड़ रुपए मत्स्य विभाग को 6.76 करोड़ रुपए आवासीय क्षेत्र के लिए 43.03 करोड़, सामुदायिक परिसंपत्तियों, शहरी विकास को 34.46 करोड़, सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य को 430.04 करोड़, राज्य विद्युत बोर्ड को 53.50 करोड़, पशुपालन विभाग को 10 लाख और शिक्षा क्षेत्र को 11.77 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय टीम से किया अधिक से अधिक मदद देने का आग्रह

1994 crore rupee loss in himachal pradesh during monsoon season

मवेशियों का 87 लाख का नुकसान हुआ जबकि अनुग्रह राशि पर 13.72 करोड़ रुपए व्यय किए गए। मनीषा नंदा ने कहा कि अंतर मंत्रालय केंद्रीय दल ने राज्य के प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और राज्य सरकार को बरसात के दौरान क्षति और नुकसान के संबंध में अतिरिक्त सूचना प्रस्तुत करने को कहा था।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भी अंतरमंत्रालय केंद्रीय टीम के साथ मंडी प्रवास के दौरान बैठक की थी और राज्य को केंद्र सरकार से अधिक से अधिक वित्तीय सहायता प्रदान करने की संस्तुति करने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि बरसात के दौरान राज्य को भारी नुकसान पहुंचा है जो पिछले दस वर्षों में सबसे अधिक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed