{"_id":"5c190adebdec2256c210cdaa","slug":"1984-riots-victim-family-reached-sri-nayana-devi-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीनयना देवी पहुंचा 1984 दंगा पीड़ित परिवार, चांदी के नेत्र चढ़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीनयना देवी पहुंचा 1984 दंगा पीड़ित परिवार, चांदी के नेत्र चढ़ाए
Wed, 19 Dec 2018 11:32 AM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्री नयना देवी(बिलासपुर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्री नयना देवी(बिलासपुर)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 19 Dec 2018 11:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वर्ष 1984 के दंगा पीड़ितों के पक्ष में कोर्ट से फैसला आने के बाद एक पीड़ित परिवार पंजाब से श्रीनयना देवी मंदिर पहुंचा। इस मौके पर उन्होंने माता का आशीर्वाद लेकर मंदिर में चांदी के नेत्र चढ़ाए।
विज्ञापन
दंगों में पीड़ित वृद्ध महिला चरणजीत कौर, जो कि पंजाब के गांव टकाला जिला रोपड़ की हैं, पुजारियों को आपबीती सुनाते भावुक हो गईं। वह कहती हैं कि 1984 के दंगों में उसका पति, बेटा और भाई मारा गया था। वह भी बुरी तरह घायल हो गई थीं।
विज्ञापन
बड़ी मुश्किल से उसकी जान बची। उनके साथ आए परिजन राम लोक ने बताया कि कोर्ट के फैसले से खुश हैं। उन्होंने कहा कि टीवी के माध्यम से उन्होंने फैसला सुना और आज मां के दरबार भी अरदास की कि माता रानी दिवंगत आत्माओं को शांति दें।
विज्ञापन