फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   आईजीएमसी यूरोलॉजी

आईजीएमसी में मृत मिला व्यक्ति, अस्पताल में हड़कंप

Sun, 02 Dec 2018 11:05 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 02 Dec 2018 11:05 AM IST
विज्ञापन
आईजीएमसी यूरोलॉजी

आईजीएमसी के यूरोलॉजी विभाग के बाहर तीमारदारों के लिए बने वेटिंग रूम में शनिवार सुबह एक व्यक्ति मृत पाया गया। व्यक्ति के मृत होने की सूचना के बाद यूरोलॉजी विभाग समेत पूरे अस्पताल में हड़कंप का माहौल बन गया।

विज्ञापन


मृतक की सूचना लक्कड़ बाजार पुलिस को दी गई। इसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया गया। शव के पोस्टमार्टम करने के बाद शिनाख्त के लिए शव गृह में रखा गया है।
विज्ञापन


पुलिस की शुरुआती जांच में पाया गया है कि मृतक का नाम मुक्ति राम (47) है। अस्पताल में इस व्यक्ति की 2017 में यूरो सर्जरी हो चुकी है। इसके अलावा चार-पांच दिन से वह लगातार इस विभाग में आ रहा था। शनिवार को उसके पास अप्रैल माह की पर्ची भी बरामद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं यह भी पता चला है कि रात के समय ठहरने के लिए यह व्यक्ति पिछले चार से पांच दिनों से यहां पर रहने के लिए भी आ रहा है। अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जनक राज ने बताया कि मृतक मरीज का पूर्व में अस्पताल में इलाज हो चुका है। हालांकि, मौजूदा समय में अस्पताल में दाखिल नहीं था।

सफाई कर्मचारियों ने उठने को कहा तो नहीं हिला व्यक्ति
शनिवार सुबह अस्पताल में सफाई कर्मचारी यूरोलॉजी विभाग के बाहर वेटिंग रूम में सफाई कर रहे थे। इसी बीच सफाई कर्मचारियों ने व्यक्ति को यहां से उठने को कहा लेकिन वह नहीं हिला। इसके बाद जब जांच की गई तो वह मृत पाया गया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सुबह साढ़े नौ बजे के करीब व्यक्ति का अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा गया।


ग्रे कलर की लोअर, जैकेट के अलावा बैग में थे 168 रुपये
व्यक्ति ने ग्रे कलर की लोअर और जैकेट पहन रखा था। जबकि, अंदर से नीली चेकदार कमीज पहन रखी थी। वहीं, मृतक के बैग से पुलिस को 168 रुपये भी बरामद हुए हैं। इसके अलावा यह भी पता चला है कि पिछले चार-पांच दिन से विभाग के बाहर कंबल लेकर सोने के लिए आता था। उधर, अस्पताल में हुए पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि मृतक की मौत सामान्य है। हालांकि आगामी जांच के लिए विसरा जांच के लिए भेजा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed